{"_id":"66b5b2c3e1476934b70dbee5","slug":"new-bridge-on-yamuna-ready-waiting-for-green-signal-from-safety-commissioner-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यमुना पर नया पुल तैयार, संरक्षा आयुक्त की हरी झंडी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यमुना पर नया पुल तैयार, संरक्षा आयुक्त की हरी झंडी का इंतजार
Fri, 09 Aug 2024 11:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:40 AM IST
सार
यमुना पर स्ट्रैची ब्रिज के पास तीन साल से बन रहा पुल तैयार हो चुका है। इस पुल को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से जोड़ा जा रहा है। संरक्षा आयुक्त की हरी झंडी मिलते ही इस पुल पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यमुना नदी
विस्तार
आगरा में यमुना नदी पर हाथी घाट के पास से एत्मादपुर रेल लाइन को जोड़ने वाला यमुना का नया पुल बनकर तैयार हो गया है। पुल को आगरा किला रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम चल रहा है। जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा। अगले माह तक पुल पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है।
एत्मादपुर से आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले यमुना पर स्ट्रैची ब्रिज के बराबर ही नया पुल बनकर लगभग तैयार हो चुका है। ट्रैक भी डाला जा चुका है। सिग्नल सहित अन्य काम चल रहे हैं। यह पुल तीन साल से बन रहा था। अब लगभग तैयार हो चुका है। आखिरी चरण में पुल को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम चल रहा है। आगरा फोर्ट से लिंक होने के बाद पुल का संरक्षा ऑडिट होगा।
संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद पुल पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस पुल पर ट्रेनों का आवागमन शुरू होने से आगरा फोर्ट स्टेशन पर टूंडला और आगरा के बीच यातायात और सुगम हो जाएगा। आगरा रेल मंडल की वाणिज्य प्रबंधक व जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि यमुना पर नया पुल बनकर तैयार हो चुका है। कुछ तकनीकी और अन्य कार्य बाकी रह गए हैं, जोकि तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। इसके बाद संरक्षा ऑडिट होगा। संभवत: अगले माह तक इस पुल पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।