{"_id":"5f01a060b90d401077302217","slug":"neighbours-assaulted-with-divyang-girl-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: सरेराह दिव्यांग युवती से मारपीट, युवकों ने कपड़े फाड़े, मुंह काला कर काटे बाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: सरेराह दिव्यांग युवती से मारपीट, युवकों ने कपड़े फाड़े, मुंह काला कर काटे बाल
Mon, 06 Jul 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:16 AM IST
सार
- सिकंदरा क्षेत्र की घटना, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पीड़ित (सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक दिव्यांग युवती से पड़ोसी युवकों और महिलाओं ने मारपीट कर दी। आरोप है कि युवती के कपड़े फाड़कर मुंह काला कर दिया गया। महिलाओं ने पकड़कर बाल काट दिए। इससे युवती बेहोश हो गई।
विज्ञापन
उसे परिजनों ने एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
दिव्यांग युवती रविवार सुबह साढ़े छह बजे घर के पास की दुकान से सामान खरीदकर ला रही थी। आरोप है कि पड़ोसी चार युवकों ने पकड़ लिया। उससे गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। आरोपी युवकों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। मुंह भी काला कर दिया।
विज्ञापन
महिलाओं ने काटे बाल
कुछ ही देर में युवकों के परिवार की महिलाएं भी आ गईं। एक महिला ने पकड़ लिया, जबकि दूसरी ने बाल काट दिए। इससे युवती बेहोश होकर गिर पड़ी। कुछ राहगीरों ने युवती के घर आकर बताया। इस पर परिजन पहुंच गए। परिजनों ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुर्गेश, अमित कुमार, सागर बाबू, शीष कुमार, सुनीता, मीना सहित परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

15 दिन पहले युवती के भाई और पिता पर दर्ज हुआ था मुकदमा
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार के मुताबिक, 15 दिन पहले युवती के पिता और भाई के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें आरोप था कि दोनों ने पड़ोसी परिवार की महिलाओं और युवती के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हुए पर्ची घर में फेंक दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। वादी पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे थे। अब आरोपी परिवार की युवती ने आरोप लगाया है।
पीड़ित के परिवार को लेकर फेसबुक पर पोस्ट
दिव्यांग युवती के परिवार के बारे में फेसबुक पर भी आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी। उन्हें मोहल्ले से निकालने के लिए लोगों से कहा गया था। पुलिस अब इस पोस्ट की भी जांच कर रही है। इससे पीड़ित परिवार तनाव में था।

विवाद के पीछे मंदिर
पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों परिवारों में विवाद के पीछे एक मंदिर है। पिछले दिनों मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया है। इसको लेकर दोनों में तनातनी चल रही है। एक-दूसरे के कार्यों पर दोनों को आपत्ति है।
एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि युवती ने मारपीट, बाल काटने और मुंह काला करने का आरोप लगाया है। युवती के बयान दर्ज किए गए हैं। उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।