फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbor had taken him to the wedding procession, strangled him to death

Agra News: बरात में ले गया था पड़ोसी, गला दबाकर मार डाला

Mon, 09 Feb 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 09 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Neighbor had taken him to the wedding procession, strangled him to death
इरादतनगर। थाना क्षेत्र के आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित खारी नदी पुल के नीचे तीन फरवरी को मिले शव के मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पकड़े गए युवक ने पुलिस को बताया कि रुपयों के विवाद में गला दबाकर उसने पड़ोसी राहुल की हत्या कर दी थी। वारदात में उसके दो साथी भी शामिल थे।
विज्ञापन


खारी नदी पुल के नीचे तीन फरवरी को सुबह एक युवक का शव मिला था। शव की पहचान गगरौआ निवासी राहुल के रूप में की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि की गई। शुक्रवार को मृतक राहुल के भाई संजय ने गांव के युवक दीपक को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। संजय ने पुलिस को बताया कि उसके भाई राहुल को दीपक बरात में ले जाने की कहकर बाइक पर बैठाकर साथ ले गया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। टीम गठित कर नामजद आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार को चैकिंग के दौरान पुलिस को आगरा-ग्वालियर हाईवे के मुबारकपुर कट के पास दीपक उर्फ दीपू के होने की सूचना मिली। पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया। उससे मोटर साइकिल बरामद हुई है। एसएचओ इरादतनगर के अनुसार, अभियुक्त दीपक ने बताया कि राहुल से उसका रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। वह राहुल को बरात में ले जाने के बहाने बाइक पर बैठा कर ले गया था। रास्ते में अपने साथियों रविंद्र और सनी के साथ मिलकर राहुल को जमकर पीटा। गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दीपक को जेल भेज दिया है। वारदात में शामिल दो अन्य हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed