फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nehru Hockey Cup district level tournament on July 16

Agra News: नेहरू हॉकी कप की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 16 जुलाई को

Thu, 09 Jul 2026 03:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Nehru Hockey Cup district level tournament on July 16
आगरा। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत नेहरू हॉकी कप की सब जूनियर (अंडर-15) एवं जूनियर (अंडर-17) बालक एवं बालिका वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 16 जुलाई को सुबह 10 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के संयोजक एवं पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज के प्रधानाचार्य डॉ. मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद के सभी प्रधानाचार्य अपनी-अपनी विद्यालयीय टीमों को आवश्यक अभिलेखों के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के लिए भेजें। प्रत्येक टीम को पात्रता पत्र की सात-सात प्रतियां, गत वर्ष की कक्षा की अंकतालिका, सक्षम अधिकारी की ओर से जारी जन्म प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। हाईस्कूल उत्तीर्ण खिलाड़ियों के लिए हाईस्कूल की अंकतालिका को जन्म प्रमाणपत्र के स्थान पर मान्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed