फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neha family members involved in suicide case

नेहा सुसाइड केस में अब मायके वाले फंसे

Mon, 02 Nov 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 02 Nov 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Neha family members involved in suicide case
दयालबाग के नेहा सुसाइड केस में उसके पति यतेश पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने वाली पुलिस का नजरिया बदल गया है। अब नेहा के मायके वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। जांच की दिशा मेें यह बदलाव उस वीडियो रिकार्डिंग को देखने के बाद आया है, जिसे यतेश ने पुलिस को मुहैय्या कराया था। उसका कहना है कि  यह नेहा की सुसाइड का लाइव वीडियो है। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए नेहा के मायके वालों को बुला लिया है।
विज्ञापन

यतेश ने पुलिस को वीडियो रिकार्डिंग की सीडी के अलावा सुसाइड नोट भी दिया है।
उसका कहना है कि नेहा ने मौत से पहले यह नोट व्हाट्स एप से अपने पापा को भेजा था। इसमेें उसने आत्महत्या के लिए मायके वालों को जिम्मेदार ठहराया है। इसके अलावा नेहा ने मायके वालों के खिलाफ जो शिकायत की थी, उसकी कॉपी भी पुलिस को दी है। उसने एक मुकदमा इटावा में दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसकी जांच वहां के तत्कालीन एसएसपी ने की थी। गौरतलब है कि पुलिस ने नेहा के पिता जयवीर सिंह की तहरीर पर यतेश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा कायम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर फरार क्यों हुआ यतेश?
नेहा ने 25 अक्तूबर को सुसाइड किया। यतेश ने घर पहुंचने के बाद पहले उसे फांसी के फंदे से उतारा। फिर कई घंटे बाद पुलिस को सूचना दी और पुलिस के आने से पहले फरार हो गया। पुलिस यह सोचकर हैरान है कि अगर उसकी कोई गलती नहीं थी, तो वह इस तरह नेहा का शव छोड़कर क्यों भागा? इसी के चलते उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
फोरेंसिक जांच कराएगी पुलिस
सीओ हरीपर्वत एके सिंह ने बताया कि वीडियो और सुसाइड नोट फोरेंसिक जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। इसके अलावा नेहा के मायका और ससुराल पक्ष से पूछताछ की जाएगी।
नेहा से नाराज थे मायके वाले
फ्रेंड्स कालोनी, इटावा निवासी जयवीर सिंह की बेटी नेहा की शादी 31 जनवरी, 2014 को आगरा रोड, एटा निवासी यतेश यादव से हुई थी। यतेश सात महीने पहले दयालबाग में पत्नी के साथ किराये के मकान में रहने लगा था। 25 अक्तूबर को यतेश ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी कि  उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस की जांच में आया कि नेहा ने शादी अपनी मर्जी से की थी। इसके चलते उसके परिवार वाले नाराज थे और उसे परेशान कर रहे थे।

कैसे बना सुसाइड का लाइव वीडियो?
यतेश की ओर से पुलिस को 38 मिनट के चार वीडियो मुहैय्या कराए गए हैं। एक में वह कहते दिख रही कि उसे मायके वालों ने कहीं का नहीं छोड़ा। वह वीडियो इसीलिए बना रही है क्योंकि मायके वाले ससुराल वालों को भी फंसा सकते हैं। फिर वह सुसाइड करते दिख रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसने मोबाइल की वीडियो रिकार्डिंग ऑन करके सुसाइड किया या फिर वीडियो किसी और ने शूट कि या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed