फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Negligence in cleaning: Mechanical sweeping agency fined one lakh rupees.

Agra News: सफाई में लापरवाही, मैकेनिकल स्वीपिंग एजेंसी पर एक लाख का जुर्माना

Wed, 31 Dec 2025 03:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Negligence in cleaning: Mechanical sweeping agency fined one lakh rupees.
आगरा नगर निगम
आगरा। सड़कों की सफाई में लापरवाही पर नगर निगम ने मैकेनिकल स्वीपिंग करने वाली एजेंसी पर एक लाख रुपये रुपये का जुर्माना लगाया है। लापरवाही बरतने पर एसएफआई का वेतन रोकने और हरीपर्वत जोन के जेडएसओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सभी जोन में सफाई व्यवस्था का अधिकारियों से औचक निरीक्षण कराया था। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने हरीपर्वत जोन, सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने लोहा मंडी, उपनगर आयुक्त डॉ. सरिता सिंह ने छत्ता और पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने ताजगंज जोन का निरीक्षण किया। इस दौरान ईदगाह चौराहे से खेरिया मोड़ तक सफाई व्यवस्था खराब मिली। वर्टिकल गार्डन, सड़क व डिवाइडर के आसपास धूल-मिट्टी मिली। पेड़ों की छंटाई अधूरी थी। फतेहाबाद रोड पर थाली वाला रेस्टोरेंट के पास पानी की लीकेज की समस्या पाई गई। चाणक्य होटल से अमर होटल के बीच और ताजमहल पश्चिमी गेट से अवंती बाई चौराहे तक जगह-जगह सड़क टूटी मिली। इस पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने राज राजेश्वरी स्वीपिंग एजेंसी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही संबंधित एसएफआई का वेतन रोकने के निर्देश दिए। न्यू आगरा क्षेत्र में दुकानों पर डस्टबिन न रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश एसएफआई को दिए गए हैं। वाटरवर्क्स के पास नाले का पानी सड़क पर बहता मिला, जिसे ठीक कराया गया।
विज्ञापन


ये कमियां भी पाई गईं
भावना स्टेट रोड पर सड़क और फुटपाथ के दोनों ओर गंदगी
हिन्दी संस्थान रोड पर मैकेनिकल स्वीपिंग के बाद भी मिली गंदगी
मुगल रोड पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ पाई गई
कमला नगर-बल्केश्वर में कई स्थानों पर खुले में लघुशंका करते मिले
रामबाग से टेढ़ी बगिया रोड पर अतिक्रमण और कूड़े के ढेर पाए गए
अंबेडकर वाटिका की दीवार पर चिपके मिले पोस्टर, हटाने के निर्देश
रामबाग से एत्माद्दौला आंबेडकर पुल तकट्री गार्ड टेढ़े और पेड़ सूखे मिले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed