{"_id":"5d8b32178ebc3e017e52c248","slug":"neelima-katiyar-slams-former-samajwadi-party-government-for-higher-education","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार में ध्वस्त थी उच्च शिक्षा, योगी सरकार ने सुधारी गुणवत्ताः नीलिमा कटियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार में ध्वस्त थी उच्च शिक्षा, योगी सरकार ने सुधारी गुणवत्ताः नीलिमा कटियार
Thu, 26 Sep 2019 10:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह में हिस्सा लेने पहुंचीं मंत्री नीलिमा कटियार
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह में हिस्सा लेने पहुंची उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि उच्च शिक्षा की स्थिति प्रदेश में लंबे समय से ध्वस्त थी।
देश के मानचित्र में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा के मानकों में बहुत पीछे हो गया था। यहां की डिग्रियों का मूल्य घट रहा था। सुधार की प्रक्रिया 2017 के बाद शुरू हुई। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की ओर से उच्च शिक्षा में सुधार लाने की दिशा में तमाम कदम उठाए जा रहे हैं।
समय से परीक्षा व सत्र का संचालन, नकल पर रोक लगाने, डिजिटलाइजेशन का काम हो रहा है। व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ा जा रहा है, अभी बहुत आगे बढ़ना है।

Trending Videos
पहले विश्वविद्यालयों का परिणाम और प्रवेश सभी अनियमित था। अंकपत्र कितने दिन में मिलेगा यह तय नहीं था। वर्तमान सरकार ने गलत करने वाले कई कॉलेजों पर प्रतिबंध लगाए।
व्यवस्था में किए गए सुधारों के सकारात्मक परिणाम आएंगे। इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लगेगा। उच्च शिक्षा में अभी कई विषय लेने बाकी हैं, उस पर काम करना बाकी है।
व्यवस्था में किए गए सुधारों के सकारात्मक परिणाम आएंगे। इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लगेगा। उच्च शिक्षा में अभी कई विषय लेने बाकी हैं, उस पर काम करना बाकी है।