फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Navratri begins with worship of Shailputri

माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना के साथ नवरात्रि शुरू

Mon, 26 Sep 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:30 PM IST
सार

सोमवार को माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना के साथ नवरात्र का शुभारंभ हो गया।मंदिरों में सुरक्षा के लिए पुलिसबल भी तैनात रहा।शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ गणेश मंदिर से चलकर मैन मार्केट से डालूपर रोड होती हुई गणेश मंदिर पहुंची।

विज्ञापन
Navratri begins with worship of Shailputri

विस्तार

मैनपुरी।
विज्ञापन

सोमवार को माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना के साथ नवरात्र का शुभारंभ हो गया। शहर में जगह-जगह माता की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त शहर के प्रमुख माता मंदिरों में नवरात्र पर भीड़ पहुंचने लगी है और या देवी सर्वभूतेषु प्रकृति रुपेण संस्थिता आदि मंत्रों की गूंज सुनाई देने लगी है। मंदिरों में सुरक्षा के लिए पुलिसबल भी तैनात रहा।
नवरात्र शुरू होते ही शहर के प्रमुख मंदिरों में सोमवार को सुबह चार बजे से ही भक्तों की भीड़ दिखाई देने लगी। शहर के प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर, काली माता मंदिर में पहुंचे भक्तों ने माता की पूजा अर्चना करते हुए नौ दिनों के लिए व्रत शुरू किया। शहर के दुर्गा माता मंदिर, भीमसेन महाराज मंदिर, चांदेश्वर धाम में भी पहुंचे भक्तों ने माता की मूर्तियों की पूजा अर्चना की। शहर के कई स्थानों पर माता की प्रतिमाओं की स्थापना शोभायात्रा निकालने के साथ की।
विज्ञापन

शहर में निकली शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। माता के पंडालों में सुबह-शाम भक्तों की भीड़ रही। शहर के मोहल्ला राजा का बाग, स्टेशन रोड, करहल रोड, देवी रोड आदि स्थानों पर माता की प्रतिमाओं की स्थापना की गर्ई। दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा में भी चार स्थानों पर कलश स्थापना कर माता की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट मेरीज में आज का पंचांग पटल का शुभारंभ
मैनपुरी। सेंट मेरीज स्कूल, आश्रम रोड पर आज शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि अंग्रेजी के साथ ही हमें भारतीय संस्कृति से भी अवगत रहना अतिआवश्यक है। विद्यालय प्रबंधक दीपक दास और प्रधानाचार्या मनोरमा ने विद्यालय प्रांगण में ‘आज का पंचांग’ पटल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या बीना चौहान, इंचार्ज कमलेश गेरा, डॉ. सुबोध दुबे मौजूद रहे।
गाजे बाजे के साथ माता की प्रतिमा हुई स्थापित
बरनाहल। बाईपास रोड स्थित गणेश मंदिर पर नगर भ्रमण कर शोभायात्रा निकाली गई उसके बाद माता रानी की प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया गया। शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ गणेश मंदिर से चलकर मैन मार्केट से डालूपर रोड होती हुई गणेश मंदिर पहुंची। वेद मंत्रों के साथ माता रानी की प्रतिमा की स्थापना की गई इस अवसर पर सत्येंद्र यादव, प्रशांत अग्रवाल, सुधीर राठौर, संदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
कोसमा गांव में निकाली देवी मां की भव्य झांकी
घिरोर। कोसमा हिनूद गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र पर मां दुर्गा की झांकी काली देवी मंदिर से शिव मंदिर तक भ्रमण करते हुए गांव की गलियों में बाबा वीर गिरी महाराज के निर्देशन में निकाली गई। गांव भ्रमण के बाद माता की प्रतिमा की मंत्रोच्चारण के साथ स्थापना की गई। इस अवसर पर ग्रामीण गजेंद्र कश्यप, ज्ञान सिंह, नीरज, अजय, सत्यनारायण शर्मा, राजवीर कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।
करहल के मंदिरों में रही भक्तों की भीड़
करहल। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन सोमवार को करहल के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। माता के मंदिरों में पहले दिन मातारानी के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा अर्चना की। कई भक्तों ने घरों में कलश स्थापना कर व्रत शुरू किया। नवरात्रि को लेकर मंदिरों की विशेष रूप से साज सज्जा की गई है।
कलश स्थापना के साथ दुर्गा महोत्सव शुरू
कुरावली। नगर व क्षेत्र के देवालयों में कलश स्थापना के साथ दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। नगर के श्यामा देवी मंदिर पर नवरात्रि पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-आराधना और साधना की जाती है। नवरात्रि के नौ दिन मां के नौ स्वरूपों का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर महापर्व शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मोहल्ला कानून गोयान, घरनाजपुर, सुजरई में पंडाल लगाकर दुर्गा महोत्सव मनाया जा रहा है।
सोहम आश्रम पर नवरात्र में चलेगी भागवत कथा
किशनी। शारदीय नवरात्र पर कस्बा के शांतानंद सोहम आश्रम पर भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। महंत सर्वेसानंद महाराज और कथा व्यास अरविंद महाराज ने कलश स्थापना कराई। इस मौके पर राजबहादुर चौहान, नगेन्द्र चौहान अनूप चौहान, सोनू चौहान, सूर्यप्रताप चौहान, उमाशंकर यादव, अरविंद गुप्ता, उमाकांत यादव, पंकज चौहान आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही कस्बा और क्षेत्र में जगह-जगह माता दुर्गो की प्रतिमाओं की स्थापना कर भक्त नवरात्र महोत्सव मना रहे हैं।
नराइच धाम कुसमरा में भागवत कथा शुरू
कुसमरा। कस्बा स्थित नराइच धाम दुर्गो देवी मंदिर पर नवरात्र में सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा और ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। आचार्य बाल ब्रह्मचारी विपिन मणि महाराज व्यास के रूप में कथा सुना रहे हैं। इस अवसर पर आलोग अग्निहोत्री, पराग पांडेय, पवन तिवारी, प्रदीप तिवारी, राधा कृष्ण, बलराम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
ज्योंति में दुर्गा की प्रतिमा हुई स्थापित
ज्योंति। कस्बा में बैंक ऑफ इंडिया के पास नवरात्र के पहले दिन दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा की स्थापना से पहले नगर में शोभायात्रा निकाली गई। अंचल गुप्ता, शिव कैलाश गुप्ता, ज्ञान बाबू गुप्ता, कमलेश गुप्ता, शशांक भारतीय, प्रशांत श्रीवास्तव मौजूद रहे।

माता की आराधना कर मांगी मनौती
भोगांव। नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों पर श्रद्वालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। लोगों ने देवी शैलपुत्री की पूजा कर मनोतियां मांगी। भक्तों ने नगर के गमा देवी मंदिर, सोमेश्वरनाथ मंदिर, रेलवे क्रोसिंग स्थित हनुमान मंदिर, भोलेनाथ धाम आदि मंदिरों में पहुंचकर प्रात: काल से ही पूजा अर्चना प्रांरभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed