फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Navratri 2020: Electronic Market May Shine With 150 Crores

नवरात्र में इलेक्ट्रॉनिक बाजार के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद, 150 करोड़ के कारोबार की संभावना

Thu, 15 Oct 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 15 Oct 2020 12:04 AM IST
सार

इस समय टीवी, स्मार्टफोन, कंप्यूटर के कई बेहतरीन फीचर से युक्त मॉडल लोगों को पसंद आ रहे हैं। मसलन, ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
आधारित स्मॉर्ट फोन पसंद बने हुए हैं। 

विज्ञापन
Navratri 2020: Electronic Market May Shine With 150 Crores
इलेक्ट्रॉनिक बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र में इलेक्ट्रॉनिक कारोबार भी चमकने की तैयारी में है। नौ दिन के पर्व में अनुमानित 150 करोड़ रुपये की बिक्री होने की उम्मीद है। इलेक्ट्रॉनिक के साथ ही स्मार्टफोन व कंप्यूटर सेक्टर ने भी बड़ी छूट देकर ग्राहक को रिझाना शुरू कर दिया है। चीन के उत्पादों की बिक्री 20 फीसदी तक घट गई है।
विज्ञापन



इस समय टीवी, स्मार्टफोन, कंप्यूटर के कई बेहतरीन फीचर से युक्त मॉडल लोगों को पसंद आ रहे हैं। मसलन, ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित स्मॉर्ट फोन पसंद बने हुए हैं। इससे टीवी, एसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को संचालित किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Navratri 2020: नवरात्र पर कपड़ा कारोबार में बिखरेगी 15 करोड़ की चमक

कीमत पांच हजार रुपये से है। वहीं, टीवी में सस्ते स्मार्ट टीवी मांग में हैं। 32 इंच के  टीवी की शुरूआत 13 हजार रुपये से है। कुछ यही हाल उत्कृष्ट गुणवत्ता के गेमिंग वाले लैपटॉप के साथ है। इसकी 35 हजार रुपये से शुरूआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष की तुलना में 10 फीसदी की गिरावट
कारोबार अच्छी स्थिति में आने लगा है। नवरात्र में ही 15 करोड़ रुपये की बिक्री की उम्मीद है। हालांकि बीते वर्ष की तुलना में 10 फीसदी की गिरावट है। 
लोकेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष आगरा मोबाइल एसोसिएशन

सहालग का भी फायदा मिलेगा
नौ दिन के पर्व में शहर भर से औसतन 100 करोड़ रुपये का कारोबार मिलने की उम्मीद है। यह बीते वर्ष से 10 फीसदी कम है। इधर, ग्राहकों का आवागमन शुरू हो गया है। सहालग का भी फायदा मिलेगा। विनय मित्तल, उपाध्यक्ष आगरा इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन

वर्कफ्रॉम होम का मिल रहा लाभ

इस बार वर्कफ्रॉम होम के चलते कंप्यूटर कारोबार को अच्छा कारोबार मिल रहा है। पढ़ाई भी घर से हो रही है। औसतन 35 करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है। - उपेंद्र शर्मा, कम्प्यूटर कारोबारी और अध्यक्ष शाह मार्केट एसोसिएशन

विशेष ऑफर तथा वैरायटी रखी है
त्योहारी सीजन में हमने अपने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर तथा वैरायटी रखी है। वहीं, कोविड को ध्यान में रखकर सुरक्षा का पूर्ण ध्यान दिया जा रहा है। - अजय अग्रवाल, फ्रंटलाइन।

एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा 
नवरात्र को लेकर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। खरीदे जाने वाले उत्पादों में सबसे प्रमुख एलईडी टीवी और वाशिंग मशीन हैं। एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। - आदित्य अग्रवाल, भारत व्यवसाय। 

कई कंपनियों ने काफी वैरायटी लांच की
दीपावली तक हमारे सभी शोरूम पर ग्राहकों को विशेष ऑफर मिलेंगे। कई कंपनियों ने काफी वैरायटी लांच की हुई है, जो काफी पसंद आने वाली है। - प्रमित गर्ग, निदेशक डिजीटल वर्ल्ड ग्रुप। 

ये है चीन और अन्य देशों के उत्पादों का हाल
चीन- 50 फीसदी
कोरिया-40 फीसदी
अमेरिका-10 फीसदी

तीन माह पूर्व ये थी स्थिति
चीन-70 फीसदी
कोरिया-20 फीसदी
अमेरिका-10 फीसदी

इतनी छूट:
इलेक्ट्रॉनिक:  30 हजार रुपये तक
कंप्यूटर: 20 हजार रुपये तक
स्मार्टफोन: 10 हजार रुपये तक 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed