फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   navoday school,Sit

छात्रा की मौत का मामला : संदिग्धों से जब्त मोबाइलों से मैसेज रिकवरी में जुटी एसआईटी की टीम

Sun, 10 Oct 2021 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
navoday school,Sit
मैनपुरी। नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में एसआईटी खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। इसके बाद एसआईटी अब साक्ष्य मजबूत करने में जुटी है। पूछताछ के बाद जब्त मोबाइलों से डिलीट मैसेज आदि रिकवर किए जाने के काम में एक्सपर्ट लगे हुए हैं। वहीं शनिवार को संदिग्धों की निगरानी के लिए टीमें अपने काम में लगी रहीं।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को एक छात्रा की मौत हो गई थी। मौत का रहस्य सुलझाने में जुटी एसआईटी काफी हद तक कामयाब हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार मुल्जिमों की पहचान के साथ ही जहां गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश जारी हैं, वहीं साक्ष्यों को और अधिक मजबूत किए जाने को लेकर भी एसआईटी काम में जुटी हुई है। अब पूछताछ के बाद संदिग्धों के जब्त किए गए मोबाइलों से डिलीट किए गए मैसेज आदि को रिकवर करने का काम शुरू हो चुका है। कई एक्सपर्ट इस काम में लगे हुए हैं। एसआईटी को शक है कि इन मैसेज में छात्रा की मौत से संबंधित बातचीत की गई है। बाद में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से इन्हें डिलीट कर दिया गया है। वहीं मुल्जिम के करीबी व संदिग्ध लोगों की निगरानी का कार्य अपनी रफ्तार के साथ जारी है। छात्रा के घर के बाहर व आसपास भी मुखबिरों का तंत्र सक्रिय है, वह लगातार आने जाने वाले लोगों व गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट जा सकती है एसआईटी
सूत्रों के अनुसार नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में आरोपी का पकड़ा जाना शेष रह गया है। उसके पकड़े जाने के साथ ही कबूलनामा और डीएनए रिपोर्ट के साथ ही खुलासा होगा। कई दिनों से गिरफ्तारी के प्रयास में जुटीं टीमों को अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। सूत्रों के अनुसार आरोपी के न पकड़े जाने की स्थिति में एसआईटी कोर्ट का रुख भी कर सकती है। एसआईटी के पास मुल्जिम के खिलाफ कोर्ट में पेश करने के लिए पर्याप्त सबूत व गवाह भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed