{"_id":"6557afc48970cd14dd07ca69","slug":"national-kho-kho-competition-will-start-from-today-at-suditi-playground-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-7587-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सुदिती के खेल मैदान पर आज से राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सुदिती के खेल मैदान पर आज से राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का होगा आगाज
Fri, 17 Nov 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी के खेल मैदान पर शनिवार से सीबीएसई राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप 2023 का आयोजन होने जा रहा है। 18 नवंबर से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार से ही टीमों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। प्रतियोगिता की सफलता के लिए सारी तैयारियों को शुक्रवार को ही अंतिम रूप दे दिया गया था।
सीबीएसई राष्ट्रीय खो-खो चौंपियनशिप का आयोजन शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में 18 से 21 नवंबर तक होना है। प्रतियोगिता में देश भर के सीबीएसई संबद्ध स्कूलों से टीम प्रतिभाग कर रही हैं। संयुक्त अरब अमीरात, ओमान जैसे अन्य देशों की टीमें इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिये आ चुकीं हैं। प्रतिभागी टीमों ने अपने खिलडिय़ों, कोच और मैनेजर के साथ शुक्रवार से ही पहुंचना शुरू कर दिया था।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. राम मोहन ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ स्कूल के खेल मैदान को तैयार कर लिया गया है। शुचितापूर्ण तरीके से मैच आयोजित करने के लिए खो-खो एशोसियेशन के माध्यम से मैच रेफरी और अंपायर भी आमंत्रित किए गए हैं। आमंत्रित मैच रेफरी और अंपायर ने नियमानुसार मैच करवाने के लिये तैयारियों शुरु कर दीं हैं। आज रंगांरंग कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिता का आगाज होगा। प्रतियोगिता संयोजक लव मोहन और डॉ. कुसुम मोहन ने शुक्रवार को व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।