फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   national jimnastic camp start

नेशनल जिमनास्टिक कैंप का शुभारंभ

Tue, 22 Sep 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 22 Sep 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
national jimnastic camp start
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जिमनास्टिक नेशनल कैंप का शुभारंभ हुआ। खिलाड़ी यहां पर कैंप करने के बाद 23 अक्टूबर को वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने जाएंगे। अगर यहां बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं, तो रियो ओलंपिक-2016 का टिकट मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण ने कैंप का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर आरएसओ चंचल मिश्रा, सहारनपुर मंडल के आरएसओ अजय सेठी, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डा. हरी सिंह यादव, कैंप के फीजियोथेरेपिस्ट सज्जाद अहमद, मसाजर राजीव शाह, रीनेश मित्तल, हरिओम सविता आदि मौजूद रहे। संचालन राहुल चोपड़ा ने किया।
विज्ञापन

यह खिलाड़ी करेंगे प्रैक्टिस
राकेश कुमार, आशीष कुमार, आदित्य सिंह राणा, सिद्धार्थ वर्मा, दीपा करमाकर और बी अरुणा रेड्डी। आशीष कुमार ने 2010 ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता, तो दीप करमाकर ने 2014 में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में सम्मानित होंगे आगरा के जिमनास्ट
जनवरी 2013 में सैफई में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा के 16 जिमनास्टिकों का प्रदर्शन देखा था। बेहतरीन प्रदर्शन से प्रभावित मुख्यमंत्री ने सभी जिमनास्ट को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की थी। सोमवार को उद्घाटन के मौके पर आई प्रमुख सचिव अनीता भटनागर जैन ने कहा कि दो सप्ताह के अंदर लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित कर सभी को पैसा दे दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रमुख कोच की बातों पर ध्यान देते हुए कहा कि जो भी उपकरणों की कमी है, उन्हें दो माह के अंदर जिमनास्टिक हॉल में रखवा दिया जाएगा।

आगरा से बेहतर सुविधाएं नहीं थी कहीं
इंडिया जिमनास्टिक कोच डा. जीएस बाबा ने कहा कि देशभर में जिमनास्टिक के हाल तो बहुत है, लेकिन आगरा जितनी सुविधाएं कहीं नहीं। हमने देश के अन्य राज्य व शहरों में जाकर कैंप के लिए जिमनास्टिक हाल की तलाश की, लेकिन आगरा में जो विश्वस्तरीय सुविधाएं हैं वह दूसरे स्टेडियमों में नहीं। इंटरनेशनल जिमनास्ट आशीष कुमार ने भी आगरा को ही पसंद किया। इसलिए यहां पर कैंप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed