फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Names of 28 doctors in charge in 90 hospitals investigation revealed

Agra: 28 प्रभारी चिकित्सकों के नाम 90 अस्पतालों में, जांच में हुआ खुलासा

Thu, 22 Dec 2022 11:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Dec 2022 11:26 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों की डिग्री लगाने के एवज में अस्पताल मोटा पैसा हर माह देते हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि चिह्नित चिकित्सकों और अस्पतालों को नोटिस दिया गया है, जवाब आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Names of 28 doctors in charge in 90 hospitals investigation revealed
जांच - फोटो : pixabay

विस्तार

आगरा में स्वास्थ्य विभाग की जांच में 28 प्रभारी चिकित्सकों के नाम 90 अस्पतालों में दर्ज मिले हैं। नियम कहता है कि प्रभारी चिकित्सक का एक से अधिक अस्पतालों में पंजीकरण नहीं हो सकता। पैथोलॉजी में भी चिकित्सकों के नाम बस कागजों पर ही चल रहे हैं। कार्रवाई न होने से ऐसा करने वालों के हौसले बढ़े हुए हैं।   
विज्ञापन


अस्पतालों और लैब में मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। अभी हाल ही में दो चिकित्सकों ने स्वास्थ्य विभाग को नोटिस का जवाब दिया है। उसमें कहा है कि वह एक ही अस्पताल में पंजीकृत हैं, जबकि उनका नाम 4 से 5 अस्पतालों में चल रहा है। इससे इन चिकित्सकों की जगह कोई और ही अस्पतालों में प्रैक्टिस कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने पंजीकरण करते समय अस्पतालों और लैब का भौतिक सत्यापन नहीं किया। 
विज्ञापन


सत्यापन करके चिकित्सकों के नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की होती तो फर्जीवाड़े पर रोक जरूर लगी। ऐसा न किया जाने से डॉक्टर और हास्पिटल संचालकों के हौसले बढ़ गए हैं। सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों की डिग्री लगाने के एवज में अस्पताल मोटा पैसा हर माह देते हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि चिह्नित चिकित्सकों और अस्पतालों को नोटिस दिया गया है, जवाब आने पर कार्रवाई की जाएगी। पैथोलॉजी की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed