फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Namaz On shab e barat Pray In Home For Corona Virus End

शब-ए-बरात: कोरोना वायरस के खात्मे की मांगी दुआ, घरों में इबादत, आज रखेंगे रोजा

Fri, 10 Apr 2020 04:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Apr 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Namaz On shab e barat Pray In Home For Corona Virus End
शब-ए-बरात पर घरों में इबादत करते लोग - फोटो : अमर उजाला

शब-ए-बरात पर बृहस्पतिवार को घरों में ही इबादत करके मुल्क में अमन ओ अमान और कोरोना के खात्मे की दुआ मांगी। मगरिब की नमाज के बाद ही लोग घरों में इबादत करने में लग गए। शुक्रवार को रोजा रखेंगे।

विज्ञापन
इस दफा मस्जिदों और कब्रिस्तानों में कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। मगरिब की नमाज के बाद घरों में बुजुर्ग अलग कमरों में बंद होकर इबादत में मशगूल हो गए। नफिल नमाज, कुरान की तिलावत, तस्वीह और जिक्र व अजकार का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद गुनाहों की तौबा कर ली। मुल्क में अमानोअमान, सेहतयाबी और कोरोना के खात्मे की दुआ मांगी गई। कब्रिस्तानों के आसपास रहने वाले मुसलमान जरूर कब्रों तक पहुंचे मगर अगरबत्ती जलाकर लौट आए। इबादत घरों में जाकर ही की। मस्जिदों में मुतवल्ली व इमामों ने ही दुआ पढ़ी। बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुल्क की बेहतरी की दुआ मांगी
मुल्क और दुनिया इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहे हैं। लोगों ने मुल्क की बेहतरी के लिए और बुजुर्गों के लिए मगफिरत की दुआएं मांगीं। 

घरों में बनाया हलवा
शब-ए-बरात पर घरों में बेसन, सूजी व मेवे का हलवा बनाया गया। इस दिन हलवा बनाने की रवायत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed