फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nakli note

दिल्ली से जुड़े हैं नकली नोटों के तार

Fri, 06 Dec 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
nakli note
कासगंज। शहर में नकली नोट चलाते समय पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अहम खुलासा किया है। नकली नोट के तार दिल्ली से जुड़े हैं। अब पुलिस दिल्ली जाकर बताए गए आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। नकली नोट चलाते पकड़ा गया विनीत पुत्र मेहताब सिंह निवासी सीतापुरी उत्तम नगर दिल्ली मूल रूप से फिरोजाबाद के हुमायूंपुर का रहने वाला है। वह दिल्ली में एक्सपोर्ट कंपनी में कार्य करता है।
विज्ञापन

कंपनी के मालिक अजब सिंह की कार लेकर सोरों मेला देखने जाने के लिए आया था। पुलिस ने गाड़ी की भी तलाशी ली। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे 200 रुपये के 20 नोट राजू पंजाबी, सीतापुरी उत्तम नगर दिल्ली ने चलाने के लिए दिए थे। नोट चल जाने के बाद और भी नोट उसके द्वारा दिए जाने थे। पुलिस ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। पुलिस की टीम अब दिल्ली जाकर सत्यता की जांच करेगी। लोहा प्लास्टिक कारोबारी नरेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed