फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nagar Panchayat Bilram: The main contest was seen between BJP, SP and Congress

नगर पंचायत बिलराम : भाजपा, सपा एवं कांग्रेस के बीच नजर आया मुख्य मुकाबला

Fri, 12 May 2023 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Bilram: The main contest was seen between BJP, SP and Congress
कासगंज। नगर पंचायत बिलराम में दलीय भाजपा, सपा एवं कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिला। मतदाता पिछले चुनाव का रिकार्ड नहीं तोड़ सके। मतदाता द्वितीय श्रेणी में पास हुए। 59.41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


नगर पंचायत में सपा ने कुुसुमा को अपना प्रत्याशी बनाया। जिससे निवर्तमान चेयरमैन ज्योति ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। वहीं भाजपा से सुनीता, बसपा से किरन सिंह, रालोद से सपना, आप से रामश्री देवी चुनाव मैदान में उतरी। इसके अलावा छह निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में रहे। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा,सपा एवं कांग्रेस के बीच देखने को मिला। बसपा, आप एवं रालोद प्रत्याशी भी इन प्रत्याशियों को चुनौती देते नजर आए।
विज्ञापन

मतदाता सुबह के समय काफी धीमी गति से मतदान के लिए बूथों तक पहुंचे। सुबह 9 बजे तक 13.21 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद मतदान में गिरावट आ गई। 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत 21.1 प्रतिशत तक पहुंचा। इसके बाद मतदान में तेजी आई। जिससे दोपहर 1 बजे तक मतदान का प्रतिशत बढ़कर 42.86 प्रतिशत तक पहुुंच गया। वहीं दोपहर 3 बजे तक 51.66 प्रतिशत तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग वहीं सांय 5 बजे तक 58. 5 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने तक 10538 मतदाताओं में से 6282 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिससे मतदान का प्रतिशत 59.61 तक पहुंच सका। वर्ष 2017 के चुनाव से 1.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed