फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nagar nigam officers not found the land for plantation

निगम अफसरों को पौधरोपण के लिए नहीं मिल रही जमीन

Wed, 10 Jul 2019 08:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam officers not found the land for plantation
मथुरा। यमुना किनारे ब्रज के पुराने स्वरूप को साकार करने का सपना निगम अधिकारी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। उनके द्वारा यमुना किनारे बड़ी मात्रा में पौधरोपण करने की योजना थी लेकिन भूमाफियाओं द्वारा बनाई जा रही अवैध कॉलोनियों के चलते उन्हें यमुना किनारे वृक्षारोपण को जमीन नहीं मिल पा रही है। अब वह 15 अगस्त को अन्य स्थानों पर पौधरोपण करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

15 अगस्त को निगम द्वारा भारी संख्या में पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा था। फिलहाल वह 20 हजार वृक्षों की पौध लगाने की योजना पर कार्य कर रहा है। इन पौधों में बरगद, तमाल, पीपल, नीम आदि के पौधे थे। उनके द्वारा यमुना किनारे इन पौधों को लगाकर कृष्णाकालीन परिदृश्य को साकार करना था परंतु उनका प्रयास विफल होता दिख रहा है। उन्हें यमुना किनारे पौधरोपण करने के लिए स्थान ही नहीं मिल रहा हैं । अधिकतर ऐसे स्थानों पर भूमाफिया का कब्जा है। जयसिंहपुरा खादर से लेकर यमुना के इस पार तथा उस पार दोनों तरफ माफिया ने पैर पसार लिए हैं। जिसमें कई तथाकथित संस्थाएं भी शामिल हैं। अब निगम अधिकारियों द्वारा अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण करने की तैयारी की जा रही है। करीब चार हजार गड्ढे खुदवा लिए गए हैं। यह गड्ढे तारसी, मुड़ेसी, अहिल्यागंज,रांची बागर, कोयला अलीपुर तथा जय सिंह पुरा खादर में खोदे जा रहे हैं। मुख्य अभियंता पी के मित्तल ने बताया कि सर्वे कर यमुना किनारे स्थान खोजा जा रहा है। कुल मिलाकर 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निगम ने रखा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed