{"_id":"5fe87a968ebc3e3fc2063ed2","slug":"naga-sadhu-shobhayata-in-soron-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज के सोरों में नागा साधुओं ने निकाली शोभायात्रा, हरिपदी गंगा में किया शाही स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज के सोरों में नागा साधुओं ने निकाली शोभायात्रा, हरिपदी गंगा में किया शाही स्नान
Mon, 28 Dec 2020 11:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
सोरों में नागा साधुओं ने किया शाही स्नान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले के सोरों में रविवार को नागा साधुओं ने शोभायात्रा निकाली। इसमें अन्य अखाड़ों के साधु-संत भी शामिल हुए। शोभायात्रा में नागा साधुओं के के करतब और झांकियों को देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। शोभायात्रा के बाद नागा साधु हरिपदी गंगा में शाही स्नान किया। मार्गशीर्ष महीने में सोरों में देश के कई इलाकों से विभिन्न अखाड़ों के साधु आए हुए हैं। साधु हरिपदी के आसपास आश्रमों में डेरा जमाए हैं।
विज्ञापन
रविवार को सोरों में नागा साधुओं ने भव्य शोभायात्रा निकालकर शाही स्नान किया। नागालैंड आश्रम से नागा साधुओं की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों में अखाड़ों के प्रमुख विराजमान रहे। शोभायात्रा योगमार्ग, लहरारोड, बडा बाजार, कछला गेट, रामसिंहपुरा, कटरा बाजार, चंदनचौक, मेला रोड क्षेत्र में होती हुई हरिपदी गंगा पहुंची। यहां नागा साधुओं ने सामूहिक शाही स्नान किया।
विज्ञापन
शोभायात्रा में नागा साधु नगाड़े, घंटे, घड़ियाल, दुंदुभी बजा रहे थे। वे हाथों में त्रिशूल, तलवार, फरसा लेकर करतब करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा शंभू पंच दशनाम आवाहन सरकार गणपति के अखाड़े के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें उत्तराखंड से रमेश गिरि, वजीरगंज से प्रेमशंकर गिरि, अलीगढ़ से पर्वत गिरि, आगरा से अशोक गिरि, एटा से सुरेश गिरि, सिकंदराराऊ से बालक गिरि, नरौरा से आकाश गिरि सहित कई नागा साधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये अखाड़े हुए शामिल
शोभायात्रा में गनेश गिरि महाराज, जूना अखाड़ा और निरंजनी अखाड़ा, अटल अखाड़ा, आनंद अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा, पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा, वैष्णव चर्तुसंप्रदाय, खड़ग दर्शन संप्रदाय एवं नागालैंड अखाड़े के साधु शामिल रहे। गले में माला डाले, हाथों मे त्रिशूल लिए बाल नागा साधु आकर्षण का केंद्र रहे।
23 वर्ष पुरानी है परंपरा
करीब 23 वर्ष पूर्व सोरों के ब्रहमलीन नागा साधु महंत सेवागिरि ने पूरे भारतवर्ष के नागा साधुओं के अखाड़ों पर जाकर उन्हें एक मंच पर लाकर सोरों में हर वर्ष मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पर शाही जुलूस एवं शाही स्नान की परंपरा शुरू की थी। तभी से यह परंपरा लगातार जारी है। हर वर्ष मार्गशीर्ष पर नागा साधु एकत्रित होते हैं और हरिपदी में शाही स्नान करते हैं।
धर्मप्रेमियों ने नागा साधु संतों को हलवा व दूध बांटा
शोभायात्रा में अखाड़ों के नागा साधुओं और संतों का जगह-जगह स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा कर हर हर महादेव के जयकारे लगाए। संतों और नागा साधुओं को हलवा दूध बांटा गया। सोरों में नागा साधुओं की शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी कोतवाल अनिल कुमार ने संभाल रखी थी। उनके नेतृत्व में सोरों कोतवाली के पुलिसकर्मी शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे।