{"_id":"7330e45b57546520521f8be55ac0a8bf","slug":"nadeem-shrawan-will-came-back-on-ashiqi-2-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म ‘साजन-2’ से वापसी करेंगे नदीम श्रवण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म ‘साजन-2’ से वापसी करेंगे नदीम श्रवण
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Mar 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 साल पहले फिल्म ‘आशिकी’ के सुपरहिट संगीत से हर युवा के दिल में छाई संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण फिर से साजन-2 फिल्म से वापसी करेगी। चर्चित जोड़ी के श्रवण राठौर ने सोमवार को मेंहदीपुर बालाजी से लौटकर ताजमहल देखा। श्रवण ने आगरा में संगीत अकादमी खोलने और फिल्म साजन-2 का संगीत ताजमहल के साए में रिलीज करने की इच्छा जाहिर की।
125 फिल्मों में संगीत देने वाले प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण सोमवार को आगरा पहुंचे। डबिंग आर्टिस्ट सुरेंद्र भाटिया के साथ मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन करके आए श्रवण का नेशनल चेंबर ने जीवनी मंडी स्थित चेंबर सभागार में स्वागत किया। अध्यक्ष अतुल गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीकिशन गोयल, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल और समीर चतुर्वेदी ने सुरेंद्र भाटिया के साथ श्रवण को बुके देकर स्वागत किया। श्रवण फिल्म साजन के सीक्वल साजन-2 में संगीत दे बालीवुड में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। श्रवण ने वादा किया कि वह आगरा में ही इसके म्यूजिक को रिलीज करेंगे और मुंबई में चल रहे अपने इंस्टीटयूट के छात्रों की प्रस्तुति आगरा में कराएंगे। नेशनल चेंबर ने आगरा के उद्यमियों की ओर से संगीत अकादमी खोलने में मदद का पूरा भरोसा दिलाया।
आगरा में खोलेंगे संगीत अकादमी
आगरा निवासी डबिंग आर्टिस्ट सुरेंद्र भाटिया के 40 साल पुराने मित्र श्रवण आगरा में उनके साथ संगीत अकादमी खोलने की ख्वाहिश रखते हैं। श्रवण ने कहा कि आगरा के बच्चों की प्रतिभा को इससे निखारा जा सकेगा। आगरा, मथुरा, ग्वालियर संगीत की खान हैं। हिंदुस्तानी संगीत, लोकगीतों, संगीत, ठुमरी के साथ शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग वह इस इंस्टीट्यूट में देंगे।
विज्ञापन
गुलशन कुमार के न होने से खालीपन
नदीम के लंदन जाने के बाद से अकेले पड़ गए श्रवण को टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार की कमी बेहद खलती है। श्रवण ने कहा कि गुलशन ने जिसे छुआ, वही सोना हो गया। आम आदमी तक संगीत पहुंचाने का श्रेय गुलशन कुमार को है। श्रवण के मुताबिक ए आर रहमान को जो सम्मान विदेशों में मिल रहा है, ऐसे ही सम्मान के हकदार नौशाद और ओ पी नैय्यर हैं।