{"_id":"63dbf50681901e33f11d4b73","slug":"na-mainpuri-news-c-25-1-49419-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मंडलीय खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मंडलीय खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
Thu, 02 Feb 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले खिलाड़ियों को अब मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आज से दो दिवसीय मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ होने जा रहा है। प्रतियोगिता में आगरा मंडल के सभी जनपदों के चयनित प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे।
जिला व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का इस बार मैनपुरी को मेजबान बनाया गया है। बीएसए दीपिका गुप्ता की देख रेख में तीन और चार फरवरी को शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोगिता जाएगा। प्रतियोगिता में मैनपुरी के अतिरिक्त फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा की जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को लेकर बृहस्पतिवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिन भर तैयारियां चलती रहीं। दौड़, कुश्ती, कबड्डी, खो-खो आदि प्रतियोगिताओं के लिए ट्रैक तैयार किए गए। बीएसए दीपिका गुप्ता के निर्देश पर जिले के सभी व्यायाम शिक्षक और खेल अनुदेशक प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे हुए थे।