फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NA

Agra News: शिक्षक ने छात्र को पीटकर किया घायल, गुपचुप कराया एक्स-रे

Sat, 28 Jan 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 28 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
NA
करहल।
विज्ञापन

कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज के शिक्षक पर एक छात्र को पीटने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि परिजनों को जानकारी दिए बिना ही एक्स-रे आदि कराने के बाद उसे घर भेज दिया गया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव सहस निवासी ज्ञान सिंह का पुत्र यशदीप गांव दौलतपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र है। ज्ञान सिंह ने थाने में तहरीर देकर शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि एक शिक्षक ने शनिवार को बिना किसी कारण के पुत्र की बेरहमी से पिटाई की। जिससे बेटे को अंदरूनी चोटें लगीं। बेटे के घायल होने के बाद चुपचाप उसका एक्स-रे कराया गया और फिर घर भेज दिया गया। स्कूल प्रबंधन द्वारा इस दौरान उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। पिटाई के बाद पुत्र को काफी परेशानी हो रही है। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed