फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   muslim girl murder case family protest to arrest bjp leader agra crime news

रहनुमा हत्याकांडः छत पर बैठ कुल्हाड़ी घिसता था आरोपी, भाजपा नेता की गिरफ्तारी न होने पर भड़के लोग

Sun, 05 May 2019 11:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 05 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
muslim girl murder case family protest to arrest bjp leader agra crime news
रहनुमा का परिवार - फोटो : अमर उजाला
एकतरफा प्यार में खंदौली के पठान मोहल्ला में युवती की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोग भड़क गए। रविवार को गांव में शव पहुंचा तो लोग हंगामा करने लगे। परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए। 
विज्ञापन


मुकदमे में नामजद भाजपा नेता को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। इस पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया। तीन घंटे बाद लोग शांत हुए, तब अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन


हत्या के मामले में मृतका की बुआ यास्मीन ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें दिलीप पुत्र भगवती उर्फ चपाती, उसके भाई बंशी, मां राजो पत्नी भगवती, पूर्व प्रधान रामनगर पप्पू कोरी और हरीचंद्र पुत्र श्यामलाल को नामजद किया है। आरोपी दिलीप पकड़ा गया था। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग मृतका के परिजन कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे में पूर्व प्रधान पप्पू भाजपा के पूर्व जिला मंत्री नामजद हैं। रविवार को दोपहर एक बजे गांव में शव पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस भी तैनात रही। परिजनों ने भाजपा नेता सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। 

इसके बाद हंगामा कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी करने लगे। इस पर सीओ एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर ने लोगों समझाया। आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

मोहल्ले के लोगों को किसी ने सूचना दी कि नामजद आरोपी भाजपा नेता की कस्बा में दुकान खुल रही है। लोगों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाकर हंगामा किया। 

 

मृतका की बुआ यास्मीन ने कहा कि उन्हें पुलिस कार्रवाई पर भरोसा नहीं है। छह साल से सख्त कार्रवाई नहीं की गई। यही वजह है कि आरोपी ने रहनुमा की हत्या कर दी। 

परिजनों ने बताया कि दिलीप उन्हें डराने के लिए आए दिन छत पर बैठ कर कुल्हाड़ी को पत्थर पर घिसता था। उन्हें उस पर शक हो गया था। इस बारे में गांव के लोगों को भी बताया था। पुलिस के पास भी गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed