फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of sister Mobile made brother predator disgusting things before murder

UP: मोबाइल देखते-देखते जागी ऐसी हवस, भूल गया वो बहन है...भाई ने किया शर्मनाक काम; राज छिपाने के लिए किया कत्ल

Mon, 05 Feb 2024 09:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 09:18 PM IST
सार

भाई- बहन के पवित्र रिश्ते को तार- तार कर देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान है। भाई ने मोबाइल में वीडियो देख बहन के साथ दरिंदगी की हदों को पार कर दिया। इतना ही नहीं सच किसी को पता न चले इसलिए गला दबाकर बहन की हत्या कर दी। 
 

विज्ञापन
Murder of sister Mobile made brother predator disgusting things before murder
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र के एक गांव में एक भाई ने अश्लील वीडियो देखने के बाद अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में चाचा ने आरोपी भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

पटियाली क्षेत्र के गांव में रविवार को एक युवक मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहा था। वीडियो देखने के बाद उसने अपनी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया। बहन ने विरोध किया और मां से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी भाई ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। मां रिश्तेदारी में गई हुई थी। सूचना मिलने पर वह भी मौके पर आ गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में चाचा ने भतीजे के खिलाफ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को दी। 

ये भी पढ़ें -  दूल्हे को आया गुस्सा: बरात निकलते समय बग्घी से उतरा, फेंक दी पगड़ी और फिर की ऐसी हरकत...नहीं होगा यकीन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है, जिसमें अश्लील वीडियो भी मिली हैं। सीओ पटियाली विजय कुमार राणा ने बताया कि चाचा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें -   Agra: कूड़ा फेंकने गई बहन, शोहदे करने लगे गंदी हरकतें और छेड़छाड़; विरोध किया तो भाई को जमकर पीटा
विज्ञापन

गांव में दिन भर रहीं तरह-तरह की चर्चाएं
गांव और आस-पास के क्षेत्र में भाई द्वारा बहन की हत्या किए जाने की घटना के बारे में चर्चाएं होती रहीं। हर कोई इस घटना से हतप्रभ नजर आया। इस तरह से भाई द्वारा बहन की गंदी हरकत के बाद हत्या करेगा इसकी किसी को कल्पना नहीं थी।

ये भी पढ़ें -   UP: प्यार की खातिर बांग्लादेश से मथुरा पहुंची प्रेमिका, साथ रहने की ऐसी जिद... प्रेमी भी हार गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed