फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girlfriend Came To Jaunpur From mathura To Meet Her Lover

UP: प्यार की खातिर बांग्लादेश से मथुरा पहुंची प्रेमिका, साथ रहने की ऐसी जिद... प्रेमी भी हार गया

Mon, 05 Feb 2024 09:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 09:04 PM IST
सार

बांग्लादेश की रहने वाली एक युवती प्रेमी से मिलने के लिए मथुरा पहुंची। वो प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन वो राजी नहीं था। फिर थाने में उसने इस कदर हंगामा कर दिया कि प्रेमी को हार मानकर उसे अपने साथ ले जाना पड़ा।
 

विज्ञापन
Girlfriend Came To Jaunpur From mathura To Meet Her Lover
महिला (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social media

विस्तार

बांग्लादेश की महिला प्रेमी की तलाश में मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजागढ़ी पहुंच गई। प्रेमी के साथ रहने की जिद करते हुए दो दिन तक हंगामा करती रही। आखिरकार प्रेमी को उसे अपने साथ ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


 

सुरीर क्षेत्र के गांव राजागढ़ी का युवक अमृतसर (पंजाब) में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। युवक की पत्नी का पूर्व में निधन हो गया था। ऐसे में राजागढ़ी के युवक का संपर्क दिल्ली में वीजा पर रह रही बांग्लादेश की महिला से हो गया। धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। दूसरे के साथ रहने की कसमें खाईं और साथ रहने लगे। इसी बीच युवक की दूसरी जगह से शादी की बात चलने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व युवक अमृतसर से अपने गांव आ गया। जब प्रेमिका को इसका पता चला तो वह तलाश करते हुए रविवार को प्रेमी के घर पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। धीरे धीरे ग्रामीण एकत्र हो गए। प्रेमिका युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही। प्रेमिका ने युवक के साथ अपने संबंध भी बताएं तो ग्रामीण भी हैरत में पड़ गए। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बांग्लादेश की महिला को समझाने का प्रयास किया मगर वह अपनी बात पर अडिग रही। आखिरकार युवक बांग्लादेशी महिला को सोमवार को अपने साथ गांव से ले गया। पब्बीपुर चौकी प्रभारी प्रेमपाल सिंह का कहना है कि मामला दिल्ली व अमृतसर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed