{"_id":"5a1f36a6-8e0a-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"murder-of-researcher-girl-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में शोधार्थी युवती की हत्या, रेप की आशंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में शोधार्थी युवती की हत्या, रेप की आशंका
आगरा/ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दयालबाग एजूकेशन इंस्टीट्यूट (डीईआई) की जूलॉजी लैब में एक शोधार्थी युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना का तब पता चला जब उसकी कार संस्थान से कुछ दूरी पर बरामद हुई। हत्यारा लैब में ताला लगाकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली 23 वर्षीय शोधार्थी आगरा के डीईआई संस्थान से साइंस में प्रो. अमल चोपड़ा के अंडर में पीएचडी कर रही थी। शुक्रवार को भी वह संस्थान की बायो-जूलॉजी लैब में शोध के लिए गई थी। शाम करीब 4.45 बजे प्रो. चोपड़ा सत्संग में जाने की बात कहकर लैब से चली गईं।
विज्ञापन
छात्रा ने उन्हें बताया था कि कुछ देर बाद घर निकलेगी। उधर, 5.40 पर जब युवती की मां ने बेटी को फोन किया तो किसी युवक ने उठाया। उसने छात्रा के सदर में होने की बात कही। एक बार फिर उसकी मां ने फोन किया तो फिर से युवक ने सदर में होने की बात कही।
विज्ञापन
थोड़ी देर में खेल गांव में पुलिस को लावारिस हालत में उसकी ऑल्टो कार खड़ी मिल गई। पुलिस उसे थाने ले आई। कार में एक नंबर लिखा हुआ था। उस पर कॉल किया गया तो कॉल युवती के पिता ने उठाया। उन्होंने बेटी के बारे में पूछताछ की, पर तब तक युवती का पता नहीं चला था।
युवती की मां के कहने पर प्रोफेसर चोपड़ा 6.40 बजे लैब पहुंचीं। लैब पर बाहर से ताला लगा था। उन्होंने लॉक खोला तो सन्न रह गईं। शोधार्थी युवती की लाश नीचे फर्श पर पड़ी हुई थी। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। शोधार्थी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही थी। एसएसपी का कहना था कि हत्यारा मानसिक रोगी भी हो सकता है। उसकी तलाश की जा रही है।
हत्यारे ने किए थे 50 से अधिक वार
शोधार्थी युवती के शरीर पर हत्यारे ने 50 से अधिक वार किए। उसका पूरा शरीर खून से लथपथ था इसके साथ ही हत्यारे ने एक कागज पर शोधार्थी का चित्र भी बनाया था।