फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of a confectioner's wife: dead Body found in straw family members were terrified

हलवाई की पत्नी का कत्ल: बंधे हुए हाथ और ऐसी दरिंदगी के निशान...इस हाल में मिली लाश; कांप गए घरवाले

Mon, 19 May 2025 08:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 May 2025 08:12 AM IST
सार

हलवाई की पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। पांच दिन से उसकी तलाश की जा रही थी। भूसे की बुर्जी के पास से दुर्गंध आने पर देखा गया, तो वहां महिला की लाश मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

 

विज्ञापन
Murder of a confectioner's wife: dead Body found in straw family members were terrified
हलवाई की पत्नी का कत्ल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र कस्बे के गांव नानऊ में रहने वाली दीपा (32) का शव रविवार सुबह उनके घर के पास ही भूसे की बुर्जी में मिला। दोनों हाथ बंधे थे। महिला 13 मई से लापता थी। परिजनों का आरोप है कि गुमशुदगी लिखाने के बाद भी पुलिस ने ध्यान नहीं दिया, जिससे हत्या हो गई।
विज्ञापन



विज्ञापन


 

नानऊ के सूरजपाल बघेल की वृंदावन में हलवाई की दुकान है। घर में पत्नी दीपा, तीन बच्चे 10 साल की बेटी अनुष्का, 7 व 6 साल के बेटे केपी और बलराम हैं। सूरजपाल ने पुलिस को बताया कि वह हफ्ते में एक-दो बार घर आते हैं। दीपा बच्चों की पढ़ाई के कारण गांव में ही अन्य परिजन के साथ रहती थी।

 

उन्होंने बताया कि 13 मई की सुबह 11 बजे दीपा लापता हो गई थी। बच्चों और उन्होंने कई जगह तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। शाम चार बजे अछनेरा थाने में पत्नी के लापता होने की जानकारी दी। अगले दिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली।

 
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने कहा कि रिश्तेदारी आदि में तलाश करो। वह तभी से पत्नी की खोजबीन में लगे थे। पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। रविवार की सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर बनी भूसे की झोपड़ीनुमा बुर्जी से दुर्गंध उठने पर महिलाओं ने इसकी जानकारी पुरुषों को दी।

 

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुर्जी से भूसा हटवाया तो दीपा का शव मिला। हाथ पीछे बंधे थे। हत्या कर शव को बुर्जी में छिपाया गया था। दीपा की हत्या की सूचना पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। बच्चे बेहाल हो गए। घटना के संबंध में गांव के राजन व अन्य अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है।

 

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हत्या के साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने साक्ष्य जुटाए। खोजी कुत्ते की मदद भी ली गई मगर वह खेतों की ओर जाकर रुक गया। पुलिस का कहना है कि शव 3 से 4 दिन पुराना लग रहा है। एसीपी अछनेरा गौरव सिंह का कहना है पुलिस परिजन के संपर्क में थी। उसकी तलाश कराई गई थी। जल्द ही हत्यारोपियों को पकड़ा जाएगा।

 

पांच दिन तक पुलिस ने नहीं की सुनवाई
दीपा के परिजन का आरोप है कि गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जिस युवक राजन बघेल पर शक जताया था, उससे पूछताछ तक नहीं की। घटना के बाद वह गांव से भाग गया। पुलिस अगर गंभीरता से जांच करती तो शायद महिला के हत्यारोपी को पहले ही पकड़ा जा सकता था। पुलिस गांव में भी पूछताछ करने नहीं पहुंची। इस पर ग्रामीणों में आक्रोश है।

 

एक माह से लापता है बिचपुरी की महिला
बिचपुरी की महिला यशोदा 19 अप्रैल से लापता है। वह आवास विकास कॉलोनी में काम करती थी। घर से काम पर जाने की कहकर निकली थी। पति मुकेश ने थाना जगदीशपुरा में गुमशुदगी दर्ज कराई है। करीब एक माह बाद भी महिला का पता नहीं चल सका है। पति मुकेश ने अनहोनी की आशंका जताई है। उसका कहना है कि पुलिस गंभीरता से तलाश नहीं कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed