{"_id":"61889c2f96b19f217d24bc5c","slug":"murder-in-mathura-yamuna-express-way-three-dead-bodied-pm-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज हत्याकांड में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट: गला घोंटकर हुई महिला और दो बच्चों की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज हत्याकांड में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट: गला घोंटकर हुई महिला और दो बच्चों की हत्या
Mon, 08 Nov 2021 09:10 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 08 Nov 2021 09:10 AM IST
सार
धनतेरस के दिन यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे दो बालकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक शव कंटील तारों पर उल्टा लटका मिला। दूसरा शव करीब तीन किलोमीटर दूर पड़ा मिला। मृतकों के शिनाख्त अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली से दो दिन पूर्व यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बच्चों के शव मिले थे। हत्या करने के बाद चलती गाड़ी से ही दोनों शव फेंके गए थे। जब उनका पोस्टमार्टम हुआ तो गला घोंटकर हत्या करना साबित हुआ। वहीं दिवाली के दो बाद फिर एक महिला का शव मिला, उसकी भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसे भी गला दबाकर मारा गया। संभावना जताई जा रही है कि एक ही दिन तीनों की हत्या की गई और शव तीन थाना क्षेत्रों में फेंके गए। अभी तक तीनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।
तीन शवों की वीडियोग्राफी
दरअसल, चार नवंबर को यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-129 पर झाड़ियों के मध्य बलदेव थाना क्षेत्र में हत्या करके एक महिला का शव फेंका गया था। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो गला घोंटकर हत्या करना साबित हुआ। दो दिन पहले जब दो बच्चों की रिपोर्ट आई थी तो भी उनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। तीन शवों की वीडियोग्राफी कराकर दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम था। महिला व दो बच्चों के डीएनए सैंपल भी लिए गए हैं।
तीन थाना क्षेत्र में फेंके गए थे शव
कोतवाली सुरीर के माइल स्टोन-78 और थाना नौहझील के माइल स्टोन 74 पर दो नवंबर को दो बच्चों के शव मिले थे। चार नवंबर को थाना बलदेव के माइल स्टोन-129 पर अज्ञात महिला का शव मिला था। इससे यह तो साफ हो गया कि गला घोंटकर पहले हत्या की गई, फिर यह शव फेंके गए। हालांकि पुलिस ने इन तीनों के कपड़े आदि सामान जरूर सुरक्षित रखे हैं, जिससे पहचान में कोई दिक्कत न हो।

शक है कि महिला ही उन दो बच्चों की मां थी
दो नवंबर को दो बच्चों की लाशें मिली थीं, तब शोर मचा था कि एक महिला की भी लाश मिली है। हालांकि उस वक्त दो बच्चों के शव ही पुलिस को मिले थे। चार नवंबर को झाड़ियों में एक महिला का शव पुलिस को मिला था। पुलिस को शक है तीनों शव एक ही दिन फेंके गए थे। तीनों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की उम्र भी करीब 35 साल के आसपास है। बच्चों की उम्र भी 9 से 12 साल के बीच है।
महिला की भी गला घोंटकर हत्या की गई थी। बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या करना आया था। दोनों बच्चों और महिला का डीएनए सैंपल लिया गया है। इनकी जांच को सैंपल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद एक ही परिवार के हैं या फिर अलग-अलग, यह साफ हो जाएगा। - श्रीशचंद, एसपी देहात मथुरा
सनसनीखेज: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे किनारे दो बच्चों के शव मिले, एक को कंटीले तारों पर उल्टा लटकाया