{"_id":"6180c598e5112277cf464ef7","slug":"minor-boy-body-found-hanging-in-barbed-wire-of-yamuna-expressway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे किनारे दो बच्चों के शव मिले, एक को कंटीले तारों पर उल्टा लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे किनारे दो बच्चों के शव मिले, एक को कंटीले तारों पर उल्टा लटकाया
Wed, 03 Nov 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नौहझील (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, नौहझील (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:06 AM IST
सार
मथुरा में धनतेरस के दिन यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे दो बालकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक शव कंटील तारों पर उल्टा लटका मिला। दूसरा शव करीब तीन किलोमीटर दूर पड़ा मिला। मृतकों के शिनाख्त अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में दो बच्चों की बेरहमी से हत्या करके शवों को यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे नोएडा से आगरा जाते समय चलती गाड़ी से फेंक दिया गया। एक शव कोतवाली सुरीर के माइल स्टोन-78 के पास कंटीले तारों में फंसकर उल्टा लटक गया, जबकि दूसरा चार किलोमीटर दूर थाना नौहझील के माइल स्टोन-74 पर कंटीले तारों के पास ही जमीन पर मिला। दोनों के शरीर, चेहरे और सिर में चोटों के निशान थे। मुंह और नाक से खून बह रहा था। पुलिस के अनुसार दोनों भाई हो सकते हैं, पर अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि शव रात के वक्त फेंके गए हैं। पुलिस की पांच टीमें खुलासे के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन
कंटीले तारों पर मिला शव
मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने कंटीले तारों पर एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 78 पर 13 साल के बच्चे का शव लटका देख लोग दंग रह गए। सूचना पर सुरीर पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर बाद चार किमी दूर थाना नौहझील के माइल स्टोन-74 पर छह साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों थानों की पुलिस ने शव कब्जे में लिए। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और एसपी देहात श्रीशचंद भी पहुंच गए। एसएसपी ने दोनों थानों को शिनाख्त करके खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दोनों शव की शिनाख्त के प्रयास
एसएसपी ने दोनों शव सगे भाइयों के होने से इनकार भी नहीं किया है। उनका कहना है कि दोनों शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। आसपास के जनपदों में दोनों की शिनाख्त के लिए फोटो भेज दिए गए हैं। मध्यम वर्गीय परिवार के यह बच्चे हो सकते हैं। बच्चों के कपड़े, हुलिया, फोटो आदि का विवरण तैयार करके इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया गया है। मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और एनसीआर के सभी थानों के अलावा आसपास के जनपदों में भी दोनों बच्चों का विवरण भेजा गया है।
विज्ञापन
नौहझील और सुरीर थाना क्षेत्र में सुबह 8:30 बजे दो बच्चों के शव मिले हैं। दोनों के शवों का वीडियोग्राफी कराकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही डीएनए सैंपल भी लिए जा रहे हैं, ताकि शिनाख्त में मदद मिल सके। यमुना एक्सप्रेसवे व टोल पर लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। - डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी मथुरा
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।