फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder In Mathura Yamuna Express Way Three Dead Bodied Not Identification

कयास: कहीं पूरे परिवार का तो नहीं कर दिया खात्मा, सनसनीखेज हत्याकांड में तीन लाशों की नहीं हुई शिनाख्त

Fri, 12 Nov 2021 10:09 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Nov 2021 10:09 AM IST
सार

दिवाली से पहले मथुरा जनपद में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे दो बालकों और एक महिला के शव मिले थे। एक शव कंटील तारों पर उल्टा लटका मिला। दूसरा शव करीब तीन किलोमीटर दूर पड़ा मिला। मृतकों के शिनाख्त अभी नहीं हुई है। एक महिला का भी शव कुछ दूरी मिला था।
 

विज्ञापन
Murder In Mathura Yamuna Express Way Three Dead Bodied Not Identification
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले दो बच्चों की लाश मिली, इसके बाद एक महिला का शव भी बरामद हुआ। पोस्टमार्टम में तीनों  की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इस घटना के नौ दिन बाद भी कोई शिनाख्त के लिए नहीं पहुंचा। पुलिस ने तीनों के मां और बेटे होने की आशंका में डीएनए के लिए सैंपल भी भेजा है। पुलिस यह भी कह रही है कि कहीं पूरे परिवार का ही खात्मा तो नहीं कर दिया गया और मां-बेटों के साथ ही पति की भी हत्या कर दी हो और शव कहीं दूर जाकर फेंक दी हो। इसी कारण पहचान में देरी हो रही है। 

विज्ञापन

पुलिस ने सोशल मीडिया पर भेजीं तस्वीरें
दो नवंबर को नौहझील क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 78 और सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 74 पर अलग-अलग दो बच्चों के शव मिले थे। उसके दो दिन बाद ही चार नवंबर को बलदेव थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 129 पर महिला का शव मिला। मामले को एक हफ्ते से ज्यादा बीत गया इसके बाद भी अब तक तीनों की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस की कार्यक्षमता पर सवाल उठ रहा है। पुलिस ने पहचान कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों के अलावा सोशल मीडिया पर शवों की पहचान के लिए फोटो पोस्ट कर दिए हैं। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने पूरे परिवार को ही मार डाला हो और परिवार मेें पहचान करने वाला ही कोई नहीं है। अगर आसपास का परिवार होता है तो अब तक जरूर कोई पहचान के लिए पहुंच जाता। हत्यारे दिल्ली की तरफ से ही आए हैं और शवों को फेंकते चले गए। हालांकि पुलिस ने अलग-अलग थानों में हत्या के मामले दर्ज किए हैं। डीएनए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

हर दृष्टिकोण से जांच कर रही पुलिस
 शिनाख्त के लिए पुलिस की टीमें जुटी हैं। पहचान होते ही हत्या का मामला खुल सकेगा। पुलिस हर दृष्टिकोण से जांच कर रही है। इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि तीनों शव एक ही परिवार के हों। पुलिस जांच में इस बिंदु पर भी काम कर रही हैं कि परिवार को ही खत्म कर दिया गया हो, अब कोई शिनाख्त करने वाला ही न हो। - श्रीशचंद, एसपी देहात मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित खबर...
सनसनीखेज हत्याकांड में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट: गला घोंटकर हुई महिला और दो बच्चों की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed