{"_id":"5e48354d8ebc3ee5d734f183","slug":"murder-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4296731195","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर किनारे मिला वृद्ध का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर किनारे मिला वृद्ध का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
15एमएनपी-34-मृतक रमेश सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा। थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला नीम निवासी एक वृद्ध का शव शुक्रवार देर शाम नहर किनारे मिला। परिजनों ने दुकान के विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
थाना किशनी के कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव नगला नीम निवासी 60 वर्षीय रमेश चंद्र शुक्रवार की शाम गन्ना का रस लेने के लिए पड़ोसी गांव हविलिया गए थे। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। देर शाम वृद्ध का शव गांव भीखपुरा के पास नहर किनारे खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक परिजनों ने नामजद पर दुकान के विवाद में हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया। हत्या का आरोप लगने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
दुकान को लेकर चल रहा था विवाद
परिजनों का कहना है कि मृतक ने अपनी दुकान अगस्त माह में गांव किठाह निवासी एक व्यक्ति को किराए पर दी थी, लेकिन अभी तक न तो कोई किराया दिया गया न ही दुकान खाली की गई। शुक्रवार को जब पिता गन्ने का रस लेने गए थे। तब वहां से गांव मिढ़ौली निवासी नामजद उन्हें मामले में समझौता को लेकर साथ ले गया था। उन्हीं लोगों ने पिता की हत्या की है।
विज्ञापन
मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
ओमहरि वाजपेई, प्रभारी निरीक्षक