{"_id":"60f94aee8ebc3e6da36469d9","slug":"murder-in-mainpuri-23-year-old-woman-dead-body-found-in-bed-sheet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में महिला की हत्या: शव चादर में बांधकर फेंका, घर पर लगा मिला ताला, ससुरालवाले फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में महिला की हत्या: शव चादर में बांधकर फेंका, घर पर लगा मिला ताला, ससुरालवाले फरार
Thu, 22 Jul 2021 04:09 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 22 Jul 2021 04:09 PM IST
सार
मैनपुरी जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई। गुरुवार को उसका शव चादर में बंधा हुआ खेत में पड़ा मिला। मृतका के ससुरालवाले फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
चादर में मिला महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जनपद में थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला की हत्या के बाद शव चादर में बांधकर फेंक दिया गया। महिला की शिनाख्त होने के बाद पुलिस घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। पुलिस महिला के ससुरालवालों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
थाना एलाऊ पुलिस को गुरुवार सुबह सूचना मिली कि गांव सलेमपुर पड़ीना के पास एक चादर बंधा शव पड़ा है। थाना पुलिस के साथ ही क्षेत्राधिकारी (शहर) अभय नारायण राय मौके पर पहुंचे। चादर को खोलकर देखा तो उसमें करीब 23 वर्षीय महिला का शव था। मृतका की जीभ बाहर निकली हुई थी।
विज्ञापन
इससे संभावना व्यक्त की गई है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। हाथ पर प्रियंका नाम लिखा हुआ था। हत्या करने के बाद हाथ पैर बांधने के बाद चादर में शव को बांधा गया था। पुलिस जांच कर रही थी इस दौरान शव की पहचान गांव औंग निवासी प्रियंका पत्नी दीपू गुप्ता के रूप में हुई।
विज्ञापन
पहचान होने के बाद पुलिस जब गांव स्थित महिला के घर पहुंची तो वहां ताला लटका हुआ था। आसपास के लोगों ने बताया कि बुधवार तक तो सभी लोग घर पर थे। इसके बाद वह लोग ताला लगाकर कहां चले गए, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पता चला कि करीब छह महीने पहले दीपू उक्त महिला को लेकर आया था। पुलिस अब महिला के मायके के बारे में जानकारी जुटा रही है।
शव ठिकाने लगाने की थी योजना
गांव सलेमपुर पड़ीना के पास चादर में महिला का शव मिलने के बाद चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है कि हत्या करने के बाद कातिल शव को बांधकर ठिकाने लगाने के लिए जा रहे हो। इस दौरान बाइक या किसी अन्य वाहन से शव वहां गिर गया हो। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता के साथ जांच कर रही है।
क्षेत्राधिकारी अभय नारायण राय का कहना है कि मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव की पहचान कर ली गई है। औंग स्थित घर पर कोई नहीं मिला, मायके वालों के बारे में जानकारी की जा रही है। जल्द ही पुलिस खुलासा करेगी।
आगरा: चार शव मिलने से सनसनी, गला रेतकर महिला और तीन बच्चों की हत्या, तंत्र मंत्र की आशंका