फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Dead Body Found In Agra Live News

आगरा में सामूहिक हत्याकांड: घर में मिले मां और तीन बच्चों के शव, बेरहमी से की गई हत्या

Thu, 22 Jul 2021 10:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 22 Jul 2021 10:22 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सामूहिक हत्याकांड का दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला, उसके दो बेटों और एक बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आशंका है कि तंत्र-मंत्र में वारदात को अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन
Four Dead Body Found In Agra Live News
मृतका रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कोतवाली क्षेत्र में एक महिला, उसके बेटों और बेटी की घर में निर्मम हत्या कर दी गई। चारों का कपड़े बांधकर गला दबाया गया, बाद में रेत भी दिया गया। बुधवार दोपहर को हत्या की गई। इसका पता गुरुवार सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे चला। हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन


घर में तंत्र-मंत्र की पुष्टि हुई है। अलमारी खुली थी। इससे जेवरात और कैश लूट जाने की आशंका है। पति से तलाक के बाद रेखा घर में बच्चों के साथ ही रह रही थी। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह अभी साफ नहीं है। तंत्र-मंत्र के बाद लूट के लिए हत्या की आशंका है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के फुलट्टी स्थित मोहल्ला कूंचा साधू राम में गुरुवार की सुबह महिला रेखा राठौर (36), उसके बेटे वंश उर्फ टुकटुक (12), पारस (10) और बेटी माही (8) के शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई। चारों की बेरहमी से हत्या की गई है। सामूहिक हत्याकांड से मोहल्ले के लोग दहल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल पहले हुई थी महिला की शादी
जानकारी के मुताबिक एत्माद्दौला के सीता नगर निवासी रेखा राठौर की शादी 15 साल पहले माईथान निवासी सुनील के साथ हुई थी। वह चांदी कारीगर है। दो साल पहले उनमें तलाक हो गया। सुनील ने दूसरी शादी सोनी नामक महिला से कर ली। रेखा मोहल्ला कूंचा साधूराम में स्थित अपने मकान में तीनों बच्चों टुकटुक, पारस और माही के साथ रह रही थी। 

रेखा फतेहाबाद रोड के एक पार्लर में काम करती थी। इससे ही घर का खर्च चल रहा था। गुरुवार सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे मोहल्ले के लोगों ने रेखा के घर का मेन गेट खुला देखा। घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। इसकी जानकारी फुलट्टी चौकी पर दी। 

पुलिस मौके पहुंची। गेट के पास ही जूते-चप्पल बिखरे थे। पॉलिथीन में कुछ पड़ा था। भूतल पर दो कमरों में कोई नहीं था। पहली मंजिल के कमरे में पारस और माही के शव पलंग पर पड़े थे। फर्श पर रेखा का शव पड़ा था। दूसरे कमरे में टुकटुक का शव पड़ा हुआ था। चारों के गले में कपड़े बंधे थे। गले रेते भी गए थे। फर्श पर पड़ा खून सूख चुका था। सोने वाले कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी। सामान बिखरा हुआ था।

जानकारी पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंच गए। बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग जुट गए। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। एसएसपी मुनिराज जी, आईजी नवीन अरोरा और एडीजी राजीव कृष्ण भी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वैड और फील्ड यूनिट को बुलाया। पुलिस ने रेखा राठौर के पति सुनील राठौर को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की। वह खुद को निर्दोष बता रहा है। 

परिचित हो सकता है हत्यारा
पुलिस के अनुसार, पहली नजर में दिखता है कि घर में कोई परिचित आया होगा। घर में तंत्र-मंत्र भी किया गया है। भूतल और प्रथम तल पर पूजा का सामान, नींबू, दीपक जमीन पर रखे मिले हैं। तंत्र-मंत्र करने के बाद हत्याकांड को अंजाम दिया गया। बच्चों की हत्या पहचान के डर से की गई होगी। 

अलमारी खुली होने से घर से कैश और जेवरात भी लूटे जाने की आशंका है। आसपास के लोगों का कहना था कि घर का गेट बुधवार दोपहर 12 बजे से खुला हुआ था। रात में भी घर का गेट बंद नहीं हुआ। बृहस्पतिवार सुबह शक होने पर लोग पुलिस के पास पहुंचे। 

सात साल पहले खरीदा था मकान
जिस मकान में वारदात हुई वह रेखा राठौर के नाम पर है। सुनील ने लगभग सात साल पहले 25 लाख रुपये में यह मकान एक सराफा व्यापारी से खरीदा था। लगभग 60 गज के मकान में पहली मंजिल पर दो कमरे, किचिन हैं। चारों शव पहली मंजिल पर ही मिले। 

हत्या की वजह साफ नहीं
एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि महिला और तीन बच्चों की हत्या की गई है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। सभी पहलुओं पर पुलिस अपनी जांच कर रही है। हत्या की अभी वजह साफ नहीं हो सकी है। पति सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। 




ये भी पढ़ें: आगरा पुलिस का खौफ: करोड़ों की डकैती में शामिल एक आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, मुठभेड़ में मारे गए थे दो बदमाश
 हनीट्रैप, अपहरण और एनकाउंटर: बीहड़ में पुलिस ने ढेर किए दो बदमाश, डॉक्टर से मांगी थी 5 करोड़ की फिरौती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed