{"_id":"61ed07127c3ccd489d5f69af","slug":"murder-in-agra-married-woman-killed-in-fatehpur-sikri","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव जलाया, ससुराल वालों पर लगा आरोप, घर में ताला डालकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव जलाया, ससुराल वालों पर लगा आरोप, घर में ताला डालकर हुए फरार
Sun, 23 Jan 2022 03:06 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 23 Jan 2022 03:06 PM IST
सार
विवाहिता की हत्या के बाद उसके शव को जला दिया गया है, पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन
हत्या के बाद घर से फरार हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के ग्राम दुल्हारा गांव में शनिवार की शाम विवाहिता सोनिया (32) की हत्या कर शव जला दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से अधजले शव के अवशेष निकालकर उसे जांच के लिए भेजा। मृतका के भाई ने ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घर में ताला लगाकर आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
दहेज का लगाया आरोप
फतेहपुर सीकरी के थानाध्यक्ष भीम सिंह जवाला ने बताया कि अकोला के ऊधर गांव निवासी छीतर सिंह ने तहरीर दी है। उसके मुताबिक उसकी बहन सोनिया व बबली की शादी 29 अप्रैल 2018 को दुल्हारा गांव के दो भाई हरेंद्र और शैलेंद्र से हुई थी। आरोप छोटी बहन बबली पति के साथ बाहर रहती है। जबकि सोनिया गांव में ही रहती थी। उसे ससुराल के लोग दहेज के लिए परेशान करते रहते थे। दो लाख रुपये और कार की मांग की जा रही थी। प्रताड़ित कर उसे घर से बाहर निकाला दिया था। समझौता के बाद सोनिया ससुराल आई थी। रविवार की सुबह उन्हें सोनिया की हत्या और शव जलाए जाने की सूचना मिली। बहन की ससुराल आने पर ताला लगा मिला। ससुराल के लोग फरार थे।
विज्ञापन
जलती चिता से निकाले अवशेष
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से शव के बचे हुए अवशेष निकालकर कब्जा में लिया। उसे जांच के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के भाई छीतर की तहरीर पर पति हरेंद्र, ससुर हरपाल, सास अरुणा देवी, ननद सपना और ननदोई बनै सिंह के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
आगरा में भाजपा को तगड़ा झटका: विधानसभा चुनाव से पहले विधायक जितेंद्र वर्मा ने छोड़ी पार्टी, टिकट कटने से थे नाराज