फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder, akhatar

भाई के दोस्त पर हत्या का शक, पुलिस करने में लगी पूछताछ

Tue, 21 Jan 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
murder,  akhatar
21एमएनपी-31-भोगांव के रसूलाबाद निवासी युवक की मौत के बाद घर में जमा लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/भोगांव। चौकीदार की हत्या के मामले में पुलिस का शक मृतक के भाई के दोस्त पर है। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। युवक वारदात के वक्त सीसीटीवी में भी नजर आया है। हालांकि पुलिस उससे दिनभर हुई पूछताछ को गोपनीय बनाए हुए है।
विज्ञापन

निजाम किराए पर ई-रिक्शा देता है, उसके पास कुल नौ ई-रिक्शा हैं। इनमें सात ई-रिक्शा गैराज में खड़े होते हैं। इनकी मरम्मत का कार्य भी यहीं होता है। मृतक मोहम्मद अख्तर अली ई-रिक्शा की मरम्मत के साथ ही चौकीदारी का काम करता था। वारदात के बाद पुलिस ने पास ही स्थित एक शिक्षक के मकान के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवक नजर आए। फुटेज में तीन युवक गैराज में जाते और फिर कुछ देर बात ई-रिक्शा लेकर निकलते नजर आए हैं। इनमें से एक युवक मृतक के भाई का दोस्त बताया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उक्त युवक मृतक के भाई के साथ सोमवार शाम करीब सात बजे गैराज पर गया था। इसके बाद रात में ई-रिक्शा निकलते समय भी यह युवक गैराज से निकलता दिखाई दे रहा है। दिनभर पुलिस युवक से पूछताछ करती रही।
विज्ञापन

15 साल से कर रहा था काम
गैराज मालिक निजाम के यहां अख्तर पिछले 15 साल से काम कर रहा था। निजाम पहले बैटरी का काम करता था, उसके बाद उसने ई-रिक्शा खरीदकर उन्हें किराए पर चलवाने का काम शुरू कर दिया। अख्तर घर कम जाता था और बैटरी चार्ज करने के लिए गैराज की रखवाली के लिए रात में वहीं रुकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी नहीं रहती है साथ
परिजनों के अनुसार अख्तर की शादी करीब 22 वर्ष पूर्व हुई थी। करीब दस वर्ष से पत्नी अलग मायके में रह रही है। वह अपनी बीस वर्षीय पुत्री आयशा का निकाह कर चुका है। अख्तर से छोटे अन्य तीन भाई ई-रिक्शा चलाते हैं। बेटे की हत्या के बाद से मां जैबुन निशा का रो-रो कर बुरा हाल है।

फोरेंसिक टीम ने लिए फिंगर प्रिंट
वारदात स्थल का फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया। हत्या से जुड़े सबूत एकत्रित करते हुए फोरेंसिक टीम ने कुछ फिंगर प्रिंट भी लिए हैं। इसके साथ ही इंस्पेक्टर पहुप सिंह भी टीम के साथ जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed