फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipality team stopped illegal construction at two places

Agra News: नगर पालिका की टीम ने दो स्थानों पर रुकवाया अवैध निर्माण

Fri, 14 Feb 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Feb 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Municipality team stopped illegal construction at two places
शहर की प्रजापति कॉलोनी में अवैध निर्माण को रुकवाती नगर पालिका की टीम।
मैनपुरी। नगर पालिका क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया जा रहा था। ईओ के निर्देश पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने काम रुकवाते हुए कब्जा करने वालों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बुद्धिप्रकाश को सूचना मिली कि शहर के मोहल्ला ककरइया और प्रजापति कॉलोनी में अलग-अलग लोगों द्वारा अवैध रूप से सड़क पर निर्माण कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही अधिशासी अधिकारी ने कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम मौके पर भेजी। प्रजापति कॉलोनी में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से सड़क की जगह में गड्ढा खोदकर पिलर बनवाने का कार्य किया जा रहा था। टीम ने चेतावनी देते हुए काम बंद कराते हुए खोदे गड्ढों को बंद कराया।
विज्ञापन

दूसरा मामला मोहल्ला ककरइया का है। यहां कुछ लोगों द्वारा सड़क पर ही अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा था। टीम ने संबंधित लोगों को चेतावनी देते हुए मौके पर ही किए गए निर्माण को ध्वस्त करवाया। भविष्य में किसी प्रकार का अवैध निर्माण न किए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed