फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal corporation caught forty bulls in twelve hours after shopkeeper death in Agra

Agra : दुकानदार की मौत के बाद नगर निगम की टूटी नींद, 12 घंटे में पकड़े गए 40 सांड

Mon, 12 Jun 2023 12:25 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 12:25 AM IST
सार

आगरा में दुकानदार की मौत के बाद नगर निगम की नींद टूटी है। निगमकर्मियों ने अभियान चलाकर 12 घंटे में 40 सांड पकड़े हैं। अगले 15 दिन तक यह अभियान लगातार चलता रहेगा। 

विज्ञापन
Municipal corporation caught forty bulls in twelve hours after shopkeeper death in Agra
Agra News: दुकानदार की मौत के बाद नगर निगम की टूटी नींद, 12 घंटे में पकड़े गए 40 सांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दो सांडों की लड़ाई में दुकानदार ओमपाल की मौत हो गई। इसके बाद रविवार को नगर निगम की नींद टूटी। शमसाबाद, दिगनेर और फतेहाबाद रोड पर 12 घंटे में 40 छुट्टा सांड पकड़े गए। सभी को बाईंपुर नंदीशाला भेजा गया है।  

विज्ञापन

300 से अधिक सांड करते हैं विचरण

शनिवार को सड़क पर लड़ रहे सांड ने हमलावर होकर बमरौली कटारा निवासी ओमपाल (38) की जान ले ली थी। वह भाई और भतीजी के साथ मोपेड से घर लौट रहे थे। शमसाबाद, दिगनेर रोड पर सब्जी मंडी के आसपास 300 से अधिक सांड विचरण करते हैं। रविवार को सुबह सात बजे नगर निगम के पांच कैटल कैचर (पशु पकड़ने के वाहन) लगे। करीब 60 से अधिक कर्मचारियों की मदद से शाम सात बजे तक 40 सांड़ पकड़े गए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ससुर को बहू से हुआ इश्क: दोनों मनाने लगे रंगरेलियां, सास ने कर दिया हंगामा, शर्म से पानी पानी हुआ परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन तक रोज पकड़े जाएंगे सांड

सांडों को काबू करने में निगम कर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि 15 दिन तक रोज सांड पकड़ने को अभियान चलेगा। मंडी के पास सांड अधिक हैं। हालांकि, नगर निगम क्षेत्र में नहीं आता। ग्रामीण क्षेत्र से सांडों को शहरी क्षेत्र में हांका जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed