{"_id":"6288654498ff4d3d3e1dd2e9","slug":"municipal-corporation-broke-the-handcuffs-of-the-poor-to-show-good-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: गुडवर्क दिखाने के चक्कर में नगर निगम ने रौंद दी गरीबों की रोजी रोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गुडवर्क दिखाने के चक्कर में नगर निगम ने रौंद दी गरीबों की रोजी रोटी
Sat, 21 May 2022 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 May 2022 09:36 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अवैध बस अड्डों और टैक्सी स्टैंडों को हटाने के निर्देश के बाद नगर निगम अधिकारियों ने गरीबों को भी नहीं छोड़ा। पक्के निर्माणों को छुआ तक नहीं और गरीबों के खोखे, ठेल-धकेल पर ही बुलडोजर चला दिया।
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध बस अड्डों, टैक्सी स्टैंडों को हटाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया, लेकिन नगर निगम की टीम ने गुडवर्क दिखाने के चक्कर में बस अड्डों के पास खोखे, ठेल-धकेल ही ध्वस्त कर दीं। इनमें से कई ठेल तो ऐसी तोड़ीं गईं, जिन्हें गरीब संचालक लेकर उस जगह से निकल रहे थे, जहां नगर निगम अभियान चला रहा था। छोले-भटूरे बेचने वाले विष्णु ने अधिकारियों के हाथ-पांव जोड़े, लेकिन पहले उसे मारापीटा गया, फिर बुलडोजर से ठेल पलटकर तोड़ दी गई। पूरे दिन के लिए तैयार किए गए छोले-भटूरे, चावल समेत अन्य खाद्य पदार्थ जमीन पर गिराकर बर्बाद कर दिया गया। उसने कोरोना काल में कर्ज लेकर अपना काम शुरू किया था।
विज्ञापन
नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश थे, न कि किसी गरीब का उत्पीड़न करने के। अगर किसी की ठेल तोड़ी है तो यह गलत है। दोषियों पर अवश्य कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मारपीट करने के बाद तोड़ दी ठेल-धकेल
नगर निगम का प्रवर्तन दल शुक्रवार पूर्वाह्न 11:30 बजे बुलडोजर लेकर आईएसबीटी के पास पहुंचा। यहां माइनर के पास मिट्टी में ठेल धकेल वाले खड़े थे जो बुलडोजर देखते ही वहां से जाने लगे। निगम के कर्मचारियों ने उन्हें रोका और मारपीट करने के बाद ठेल-धकेल तोड़ दी। इनमें से कई संचालक स्वनिधि योजना के तहत लोन लेकर स्वरोजगार कर रहे थे। शुक्रवार को अभियान के नाम पर ठेल-धकेलों को निशाना बनाकर ध्वस्त किया गया, जबकि अवैध स्टैंडों और पक्के अवैध निर्माणों को यहां छुआ भी नहीं गया।
विज्ञापन
57 ठेल-धकेलों को हटवाया
नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के नेतृत्व में शुक्रवार को चलाए गए अभियान में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आईएसबीटी के पास 17 झुग्गी झोंपड़ियों, 11 लकड़ी के खोखे, दो लोहे के काउंटर ध्वस्त किए गए। उनसे 1500 रुपये जुर्माना भी लिया गया। साइड पटरी पर खड़े 57 ठेल-धकेल हटाने का दावा किया गया, जबकि उनमें से चार को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई में अवर अभियंता विजय गोयल, एसएफआई सुदेश यादव और प्रवर्तन दल मौजूद रहे।
विज्ञापन