Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mulayam Singh Yadav Birth Anniversary Samajwadi Party supporters Targets Victory in UP Election 2027

आगरा: जयंती पर मुलायम सिंह यादव को किया नमन, सपा कार्यकर्ताओं ने 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Sun, 22 Nov 2026 09:48 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 22 Nov 2026 09:48 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शीरोज कैफे में एसिड अटैक सर्वाइवर महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। न्यू शाहगंज में पाैधरोपण किया गया।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Birth Anniversary Samajwadi Party supporters Targets Victory in UP Election 2027
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रविवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। फतेहाबाद रोड कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने 2027 के चुनाव में प्रदेश में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


सपा जिला व महानगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में पार्टी कार्यालय पर आयोजित सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने की। संचालन जिला महासचिव संतोष पाल बघेल व महानगर महासचिव पुष्पेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने आजीवन किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ी। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री के रूप में किसान व जवानों के हित में लिए गए उनके फैसलों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव प्रकाश चंद्र गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, पवन प्रजापति, डॉ. सुरेश चाहर, राजपाल यादव, एडवोकेट राजेश वर्मा, आजाद सिंह जाटव, श्रीकृष्ण वर्मा, रामसहाय यादव और देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

शीरोज कैफे में एसिड अटैक सर्वाइवर्स का सम्मान
ताजनगरी फेज-1 स्थित शीरोज कैफे में वरिष्ठ सपा नेता पप्पू यादव और पूर्व पार्षद श्याम भोजवानी के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। एसिड अटैक सर्वाइवर महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तेजपाल यादव, मनीष खोरेजा, अजय पचौरी, मनोज यादव, गीता माहौर, सुधा, रश्मि, शबनम और सना आदि उपस्थित रहीं।


न्यू शाहगंज पार्क में स्मृति पौधरोपण
सपा प्रदेश सचिव एडवोकेट राहुल चतुर्वेदी ने न्यू शाहगंज पार्क में मुलायम सिंह यादव की स्मृति में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि साधारण किसान परिवार और कुश्ती के अखाड़े से निकलकर रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री बनने तक का उनका सफर संघर्ष की मिसाल है। कहा कि उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण के सिद्धांतों पर चलते हुए गरीबों व किसानों को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed