{"_id":"690e27b34d1fee44a3063bb0","slug":"mst-counter-not-opened-at-bus-stand-daily-commuters-upset-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-148449-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बस स्टैंड पर नहीं खुला एमएसटी काउंटर, दैनिक यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बस स्टैंड पर नहीं खुला एमएसटी काउंटर, दैनिक यात्री परेशान
Fri, 07 Nov 2025 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड
मैनपुरी। परिवहन निगम ने नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए स्मार्ट मंथली सीजन टिकट (एमएसटी) की योजना लागू की है। लेकिन बस स्टैंड पर एमएसटी काउंटर न खुलने के कारण यात्रियों को कार्ड बनवाने में परेशानी हो रही है। स्मार्ट एमएसटी के माध्यम से 18 दिन की यात्राओं का किराया देकर 30 दिन यात्रा की जा सकेगी।
स्कूल, कॉलेज और कार्यालय आने-जाने वाले यात्रियों, खासकर विद्यार्थियों को परिवहन निगम ने स्मार्ट एमएसटी की सुविधा देने की घोषणा की थी। इसके माध्यम से नियमित यात्रियों को 18 दिन किराया देकर 30 दिन यात्रा सुविधा मिलेगी। स्मार्ट कार्ड के तौर पर यात्रियों को एमएसटी मिलेगी, इसमें रिचार्ज करने की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।
सितंबर तक बस स्टैंड़ पर काउंटर खोलकर यात्रियों के एमएसटी कार्ड बनाने का कार्य शुरू होना था। लेकिन परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो के बस स्टैंड पर निर्धारित समय से दो माह बीत जाने के बाद भी एमएसटी काउंटर नहीं खुल सका। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
डिपो के एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि दिवाली के त्योहार पर छुट्टियों के कारण काउंटर खुलने में समय लगा है। डिपो को मशीनें और कंप्यूटर आदि प्राप्त हो गए हैं, जल्द ही काउंटर खोलकर यात्रियों के एमएसटी कार्ड बनाना शुरू हो जाएंगे। एमएसटी कार्ड से करीब 80 किमी की यात्रा एक दिन में दो बार कर सकेंगे। इसमें 18 दिन की यात्रा का पैसा देकर 30 दिन यात्रा की जा सकती है।