फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP Rajkumar Chahar inspected Bateshwar station in Agra

मॉडल स्टेशन बनेगा बटेश्वर: 33 करोड़ से संवरेगी सूरत, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं; सांसद ने लिया जायजा

Wed, 07 Oct 2026 08:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 07 Oct 2026 08:19 PM IST
सार

स्टेशन पर यात्री परिसर, प्लेटफॉर्म का विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण और सुगम आवागमन के लिए सिविल कार्य कराए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्टेशन मैप देखा। 

विज्ञापन
MP Rajkumar Chahar inspected Bateshwar station in Agra
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते सांसद राजकुमार चाहर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने बुधवार शाम करीब 4:40 बजे बटेश्वर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। सांसद ने अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि बटेश्वर स्टेशन को डी श्रेणी से उन्नत करके बी श्रेणी के मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। लगभग 33.45 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन भवन, यात्री परिसर, प्लेटफॉर्म का विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण और सुगम आवागमन के लिए सिविल कार्य कराए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्टेशन मैप देखा। उन्होंने कहा कि बटेश्वर तीर्थस्थल होने के साथ ही पर्यटन स्थल भी है। यहां मॉडल स्टेशन बनने से श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल, उप मुख्य अभियंता (कंस्ट्रक्शन) मुकेश कुमार मीणा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता अनिल पटेल, वरिष्ठ मंडल अभियंता (कोऑर्डिनेशन) शैलेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (जनरल) बी.एस. चौहान, मंडल अभियंता तृतीय अनादि मित्तल और जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम आदि रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed