फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mp

सांसद जाम में फंसे तो खोया आपा

Sun, 10 Jan 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 10 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
mp
किरावली में अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम लगता है। इसके चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शनिवार को क्षेत्र के सांसद चौधरी बाबूलाल की कार जाम में फंस गई तो उन्हें गुस्सा आ गया। वे अपनी गाड़ी से उतरे और फलों की ठेल को पलट दिया। बाद में फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने ठेले हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कस्बे के बाजार में जाम की समस्या आम है। अतिक्रमण के चलते बाजार से होकर निकलना काफी मुश्किल भरा होता है। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे सांसद चौधरी बाबूलाल अपनी कार में सवार होकर पुराना चौराहा से निकल रहे थे। सब्जी मंडी में पहुंचे तो ठेल वालों के कारण जाम लगा हुआ था। सांसद ने कुछ देर ठेले हटने का इंतजार किया। जाम न खुलने पर उन्हें गुस्सा आ गया। उन्होंने कार से उतरकर पपीते बेचने वाले की ठेल पलट दी। बाद में सूचना पुलिस और एसडीएम अजीत कुमार सिंह को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने ठेले हटवाकर जाम खुलवाया। इस दौरान लगभग एक घंटे सांसद वहीं बैठे रहे। उनके जाने के बाद ठेल वालों ने अपनी ठेलों को पहले की तरह सजा लिया। एक घंटे बाद पुलिस ने पहुंचकर उन्हें फिर हटवाया लेकिन शाम तीन बजे के लगभग फिर से वैसी ही स्थिति देखने को मिली। इस पर साढे़ चार बजे एक फिर पुलिस मौके पर पहुंची और ठेलों को हटवाया।  
विज्ञापन

----------
हमने कोई ठेल नहीं पलटी। ठेल वालों के कारण बाजार में आए दिन जाम लगता है। सब्जी मंडी और पुराने चौराहा पर भारी अतिक्रमण है। अछनेरा और फतेहपुर सीकरी में भी ऐसे ही हालात हैं। इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को पूर्व में अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर कस्बे में अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

         - चौधरी बाबूलाल, सांसद, फतेहपुर सीकरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed