फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Motorboats did not operate even on Raksha Bandhan; sisters returned from the ghat disappointed.

Agra News: रक्षाबंधन पर भी नहीं चली मोटरबोट, घाट से मायूस लौटीं बहनें

Sat, 29 Aug 2026 01:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Motorboats did not operate even on Raksha Bandhan; sisters returned from the ghat disappointed.
रक्षाबंधन पर भी नहीं चला स्टीमर, चंबल घाट से मायूस लौटीं माताएं-बहनें
पिनाहट। रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को भी चंबल नदी के घाट पर मोटरबोट नहीं चली। सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में बहनें चंबल घाट पहुंचीं। घंटों इंतजार के बाद उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


बरसात के दिनों में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाला पिनाहट घाट का पांटून पुल हटा दिया जाता है। लोगों की सुविधा के लिए चंबल नदी पर पीडब्ल्यूडी की ओर से निशुल्क मोटरबोट का संचालन किया जाता है। करीब दो सप्ताह पहले अनुमति न होने का हवाला देते हुए मध्य प्रदेश के महुआ थाना पुलिस और प्रशासन ने मोटरबोट संचालन पर रोक लगा दी थी। इसके चलते चंबल पट्टी के करीब 150 गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित है।
विज्ञापन

लोगों को भिंड और धौलपुर होकर करीब 90 से 150 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। मोटरबोट संचालन के लिए आगरा के जिलाधिकारी ने मध्य प्रदेश प्रशासन से वार्ता की थी। इसके बाद संचालन की अनुमति भी मिलने के बावजूद भी सेवा शुरू नहीं हुई। बृहस्पतिवार को मोटरबोट संचालन की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता शेरा तोमर ने चंबल नदी में कूदकर जान देने की कोशिश भी की थी। बाद में महुआ पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को रक्षाबंधन पर भी मोटरबोट नहीं चलने से लोगों का गुस्सा बढ़ गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर से व्यवस्था तैयार है, लेकिन मध्य प्रदेश के महुआ पुलिस और प्रशासन की ओर से संचालन नहीं होने दिया जा रहा है। लोगों ने जल्द मोटरबोट सेवा शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

इंसेट

जेल से रिहा कांग्रेस नेता का लोगों ने किया स्वागत
चंबल नदी पर मोटरबोट संचालन की मांग को लेकर मध्य प्रदेश प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने और चंबल नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले कांग्रेस नेता शेरा तोमर शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए। रिहाई के बाद समर्थकों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed