{"_id":"5be82b85bdec22098d6aee46","slug":"mother-s-boyfriend-murdered-four-year-old-daughter-after-rape-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां का प्रेमी निकला चार साल की मासूम बेटी का हत्यारा, हत्या से पहले की थी दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां का प्रेमी निकला चार साल की मासूम बेटी का हत्यारा, हत्या से पहले की थी दरिंदगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Sun, 11 Nov 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में चार वर्षीय मासूम बच्ची का हत्यारा उसकी मां का प्रेमी निकला। पुलिस ने रविवार को घटना का खुलासा कर दिया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्याकांड में जो बातें सामने आई हैं, वो रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं।
एसएसपी आशीष तिवारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार आरोपी का मृतका की मां के साथ प्रेम संबंध था। आरोपी दिवाली की रात प्रेमिका के घर आया था। जहां प्रेमिका के न मिलने पर आरोपी ने उसकी मासूम बेटी को उठा लिया था।
मासूम बच्ची अपने दो नाबालिग भाइयों संग सो रही थी। आरोपी युवक उसका मुंह बंदकर मकान के ही दूसरे कमरे में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम के चिल्लाने पर दरिंदे ने उसका मुंह दबा दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी।

महिला बनी दो मौत की जिम्मेदार
इसके बाद मासूम का शव हत्यारोपी ने गांव के ही एक व्यक्ति को फंसाने की नियत से उसके पशु बंधने के स्थान पर डाल दिया था। अगले दिन शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया था।
मासूम बच्ची से पहले उसके पिता की मौत हो चुकी है। लोगों का कहना है कि महिला के चाल-चलन से परेशान होकर उसके पति ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस घटना के लिए भी लोग महिला को जिम्मेदार मना रहे हैं।
चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले युवक के तीन बच्चे हैं। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को इनाम देने को घोषणा की है।