फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother of three children murdered by her lover

UP: खाैफनाक..तीन बच्चों की मां से शारीरिक संबंध बनाने की जिद, फिर प्रेमी ने किया ऐसा हश्र; इस हाल में मिली लाश

Wed, 02 Jul 2025 05:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 02 Jul 2025 05:43 PM IST
सार

प्रेमी के दो महीने से महिला से संबंध थे। वह महिला से मिलने के लिए पहुंचा था। शारीरिक संबंध बनाने के लिए जिद करने लगा। मना करने पर माैत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Mother of three children murdered by her lover
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के गांव अभुआपुरा में शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव छत पर पड़ा हुआ मिला था। चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला की हत्या गला घोंटने के कारण हुई थी। थाना पुलिस केस दर्ज कर हत्या के खुलासे के लिए जुटी हुई थी।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा गौरव सिंह ने बुधवार को कार्यालय में हत्या के खुलासे के संबंध में प्रेस वार्ता बुलाई। एसीपी अछनेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जांच के दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। जिसमें अजय पुत्र राजेंद्र निवासी अभुआपुरा का नाम प्रकाश में आया। मंगलवार को पुलिस ने महुअर पुल के पास से अजय को पकड़ लिया। एसीपी के मुताबिक अजय ने पुलिस को बताया कि वह राजमिस्त्री है, उसी ने महिला की हत्या की है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Agra: सिकंदरा सब्जी मंडी के सामने दर्दनाक हादसा, हाईवे पर काम कर रहे पांच कर्मचारियों को कैंटर ने राैंदा
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आरोपी अजय ने पुलिस को बताया कि पिछले दो महीने से उसके महिला से अवैध संबंध थे। वह छत पर महिला से मिलने गया था। इस पर उसने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही, जिस पर महिला ने इंकार कर दिया। इसे लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और अजय ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। एसीपी अछनेरा गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी अजय को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है। इस दौरान थानाध्यक्ष किरावली केवल सिंह मौजूद रहे।  
 

दो माह से किराए पर रह रही थी महिला
एसीपी ने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है, उसके तीन बच्चे हैं। जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल है। वह मूलरूप से थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की रहने वाली है। पिछले दो महीने से किरावली क्षेत्र के गांव अभुआपुरा में किराए के मकान में रह रही थी। इसी बीच उसके अवैध संबंध अजय से हो गए थे।

ये भी पढ़ें-Agra: स्कूल वैन नाले में गिरी...11 बच्चे थे सवार, मच गई चीखपुकार; इस वजह से हुआ हादसा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed