फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School van full of children fell into drain

Agra: स्कूल वैन नाले में गिरी...11 बच्चे थे सवार, मच गई चीखपुकार; इस वजह से हुआ हादसा

Wed, 02 Jul 2025 04:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 02 Jul 2025 04:26 PM IST
सार

आगरा में स्कूल वैन नाले में जा गिरी। वैन में 11 बच्चे सवार थे। चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। परिजन भी माैके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
School van full of children fell into drain
नाले में गिरी वैन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में बाग मुजफ्फर खां (हरीपर्वत) स्थित सेंट जाॅर्जेस स्कूल यूनिट-2 में बुधवार को 11 बच्चों से भरी वैन 10 फीट गहरे नाले में गिरी गई। वैन की हैंड ब्रेक हटने की वजह से हादसा हुआ। बच्चों की चीखपुकार सुनकर बड़ी संख्या में चालक और स्कूल के कर्मचारी पहुंच गए। उन्होंने नाले में उतरकर वैन के शीशे तोड़कर सभी को सकुशल बाहर निकाला। बच्चों को मामूली चोट लगीं। इस पर उन्हें नजदीक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। घटना ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


 

घटना दोपहर 1 बजे की है। सेंट जाॅर्जेस स्कूल परिसर के बराबर में मेडिकल इंस्टीट्यूट संचालित हो रहा है। स्कूल और अस्पताल के बीच में 10 फीट का गहरा नाला होकर गुजर रहा है। स्कूल की बाउंड्रीवाॅल में तीन दरवाजे बने हुए हैं। इनसे नाले की तरफ जाने का रास्ता है। छुट्टी के बाद स्कूल परिसर में खड़ी वैन में 11 बच्चे बैठ गए। चालक राजू वैन की छत पर स्कूल बैग रखने लगा। आगे की सीट पर भी दो बच्चे बैठे हुए थे। बताया गया है कि इसी दाैरान खेल-खेल में एक बच्चे से हैंडब्रेक हट गई। इससे वैन ढलान पर होने की वजह से नाले की तरफ जाने लगी। यह देखकर चालक ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ नहीं कर सका। वैन स्कूल के गेट से टकराने के बाद नाले में जा गिरी। नाले में 3 फीट तक पानी भरा हुआ था। यह देखकर चालकों ने शोर मचा दिया।




विज्ञापन
विज्ञापन

वैन में फंसे बच्चे चीखने लगे। चालकों के साथ ही स्कूल प्रबंधन के लोग भी पहुंच गए। बच्चों को नाले में कूदकर शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। वैन से नाले में गिरने की वजह से चोट भी लग गईं। इस पर सभी को विद्यालय के बगल के इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। स्कूल प्रबंधन की जानकारी पर अभिभावक आ गए। फर्स्ट एड के बाद बच्चों को घर भेजा गया।

प्रिंसिपल आशीष हाबिल ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूल परिसर में वैन को खड़ा कराकर बैठाया जाता है। बारिश के दाैरान चालक वैन की छत पर रखे बैग को हटा रहा था। इस दाैरान ही किसी विद्यार्थी के हाथ से गलती से हैंड ब्रेक हटने पर हादसा हुआ था। ढलान की वजह से वैन नाले में गिर गई। सभी विद्यार्थी सुरक्षित हैं। हालांकि प्राथमिक उपचार दिलाया गया। कुछ को अभिभावक ले गए, जबकि बाकी को दूसरी वैन से घर भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed