फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five employees working on highway in Agra were trampled

Agra: सिकंदरा सब्जी मंडी के पास दर्दनाक हादसा, हाईवे पर काम कर रहे कर्मचारियों को कैंटर ने राैंदा; सात घायल

Wed, 02 Jul 2025 11:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 02 Jul 2025 11:34 PM IST
सार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर सिकंदरा थाना क्षेत्र मे दो हादसे हुए। मंडी के पास हाईवे पर काम कर रहे कर्मचारियों को कैंटर ने राैंद दिया। गंभीर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 

विज्ञापन
Five employees working on highway in Agra were trampled
हाईवे पर हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुए दो हादसों में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के अस्पताल भेजा। वाहनों को रोक-रोकर निकाल। 30 मिनट के बाद हालात सामान्य हुए।
विज्ञापन


घटना अपराह्न 2 बजे की है। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास हाईवे पर कर्मचारी सफाई कर रहे थे। इस दौरान सिकंदरा की तरफ से तेज रफ्तार में जा रही कैंटर ने हाईवे पर खड़े टैंकर में पीछे से टक्कर मार दी। चपेट में कर्मचारी आ गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मैनपुरी के भौगांव निवासी कैंटर चालक मैराज केबिन में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। मगर सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


 

क्रेन की मदद से कैंटर को हटवाकर उन्हें बाहर निकाला। घायल हुईं कर्मचारी कानपुर निवासी शबनम, उत्कर्श, सिकंदरा थाना क्षेत्र के अरतौनी निवासी महेंद्र और रुनकता निवासी मिलरी सहित चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक मैराज और मिलरी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने वाहनों को रोक-रोककर निकाला। 30 मिनट बाद हालात सामान्य हुए। सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी घटना शाम 4 बजे की है। फिरोजाबाद के आर्यनगर निवासी राजेश अपनी पत्नी कविता, व साथी रमन और अतुल के साथ कार से फरीदाबाद जा रहे थे। राजेश कार चला रहे थे। रुनकता ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में पिछली सीट पर सवार रमन और अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed