फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother Kills Infant Daughter by Drowning Her in Drain

हत्यारी मां: तीन साल की बेटी को मार डाला, नाली में फेंकी लाश; पिता ने बताई मासूम के कत्ल की चौंकाने वाली वजह

Wed, 08 Apr 2026 02:08 PM IST
Agra Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 08 Apr 2026 02:08 PM IST
सार

आगरा में नाले में मिली मासूम बच्ची की हत्या का खुलासा हुआ, जिसमें मां ही आरोपी निकली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Mother Kills Infant Daughter by Drowning Her in Drain
बच्ची का फाइल फोटो और आरोपी मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना छत्ता के यमुना आरती स्थल पर नाले में मिली मासूम बच्ची की हत्या उसकी मां ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी मां खुशी को गिरफ्तार कर लिया है। नगला धाकरान निवासी बच्ची के पिता रामू धाकड़ ने बताया कि उनकी शादी नवंबर 2023 में बिहार के हरीनगर निवासी ममता से हुई थी। नवंबर 2024 में बेटी खुशी का जन्म हुआ था। 
विज्ञापन

पत्नी किसी युवक से फोन पर बात करती थी और कई बार घर से बिना बताए चली जाती थी। मंगलवार सुबह पति रामू चेन बनाने के कारखाने में कम करने गया था। 11 बजे के करीब ममता बेटी खुशी को डॉक्टर को दिखाने के बहाने लेकर गई थी।  इसके बाद वापस नहीं लौटी। उसने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद देर रात थाना छत्ता पुलिस ने फोटो दिखाकर शिनाख्त की। थाना प्रभारी छत्ता ने बताया कि मां से पूछताछ की जा रही है। वहीं पीड़ित पिता का कहना है कि अवैध संबंधों के चलते ही उसने बेटी को मार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना आरती स्थल के पास मिली थी लाश
मासूम बच्ची की लाश बीती शाम तकरीबन 7 बजे मिली थी। यमुना किनारा मार्ग पर लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित है। इससे कुछ मीटर की दूरी पर यमुना आरती स्थल भी है। सड़क किनारे से पानी की पाइपलाइन जा रही है। शव प्रतिमा और आरती स्थल के बीच में पाइपलाइन के बगल से बनी नाली में पड़ा था। पानी में डूबा होने के कारण रास्ते से निकल रहे लोगों को ठीक से दिख नहीं पा रहा था।
 
विज्ञापन

शरीर पर नहीं चोट के निशान 
एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि बच्ची के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं दिखे र। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण पता चल सकेगा। बच्ची ने टीशर्ट और लोअर पहना हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed