फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother in shock after son snatches chain, admitted to hospital

UP: बदमाशों ने लूट ली बेटे की सोने की चेन, इस कदर सदमें में आई मां...अस्पताल में करानी पड़ी भर्ती

Thu, 13 Nov 2025 09:49 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 13 Nov 2025 09:49 AM IST
सार

बेटे की सोने की चेन बदमाशों ने लूट ली, जिसकी वजह से मां सदमे में आ गई। मां की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Mother in shock after son snatches chain, admitted to hospital
बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आगरा में चेन लूट की वारदात थम नहीं रही है। पुलिस एक गिरोह को पकड़ती है, दूसरी घटना सामने आ जाती है। 10 नवंबर को थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के सेंट्रल पार्क के पास बाइकर्स गैंग ने एक युवक से चेन लूटी। बेटे के साथ हुई घटना से उनकी मां सदमे में आ गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से लुटेरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-6 निवासी आशुतोष त्यागी 10 नवंबर को दोपहर तकरीबन दो बजे घर के कार्य से सेंट्रल पार्क की ओर पैदल जा रहे थे। तभी रास्ते में पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने आशुतोष के गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। आशुतोष ने शोर मचाया। उन्होंने दाैड़ते हुुए लुटेरों को पीछा भी किया। मगर वो हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना के बारे में घर जाकर जैसे ही मां को बताया वह सदमे में आ गईं। उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद दूसरे दिन केस दर्ज कराया। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed