फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother-in-law got angry after giving cold tea to father-in-law brutally beaten Daughter-in-law

UP: ससुर को ठंडी चाय देने पर भड़क गई सास, बहू का कर दिया ऐसा हाल...अस्पताल में करानी पड़ी भर्ती

Sat, 01 Feb 2025 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Feb 2025 10:30 AM IST
सार

ठंडी चाय देने पर सास-ससुर ने बहू को इस कदर पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। घटना के बाद आरोपी  सास-ससुर फरार हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Mother-in-law got angry after giving cold tea to father-in-law brutally beaten Daughter-in-law
महिला सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बहू के साथ हैवानियत की दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सास-ससुर ने बहू को इस कदर पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। बहू की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने ससुर को ठंडी चाय दे दी। इस बात पर सास भड़क गई और बहू को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान ससुर ने बचाने की जगह बहू के मुंह में मुक्का मार दिया, जिससे वो बेहोश हो गई। उसके मुंह से खून बहने लगा। ये दृश्य देख सास-ससुर मौके से भाग निकले। 
विज्ञापन




 

अर्जुन नगर निवासी अंजली यादव ने केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि वह अपनी सास विमला को कमरे में दोपहर की चाय देने गई थीं। सास ने चाय को ठंडी बताकर उनकी चप्पलों से पिटाई की। शोर सुनकर ससुर राजवीर भी कमरे में आ गए। दोनों ने मिलकर पीटा।  ससुर ने उसके मुंह पर घूंसा मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आई तो सास-ससुर नहीं दिखे, जिसके बाद पीड़िता ने मायके वालों को सूचना दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सास-ससुर हुए फरार
बेटी के साथ ही मारपीट की सूचना पर उसके घरवाले पहुंच गए। बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। शाहगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी  सास-ससुर फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

देवर पर पीटने का आरोप
वहीं दूसरी घटना एत्मादपुर थाना क्षेत्र की है। यहां एक गांव की विवाहिता ने देवर पर छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता के पिता ने केस दर्ज किया है। मटसेना नगला भाव सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व उसकी पुत्री से देवर बबलू ने छेड़छाड़ किया और कपड़े फाड़ दिए। साथ ही मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed