{"_id":"669cfec2e396a4aee4015be7","slug":"mother-in-law-father-in-law-and-husband-were-pushed-out-of-the-house-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-121068-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सास-ससुर और पति को धक्के देकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सास-ससुर और पति को धक्के देकर घर से निकाला
Sun, 21 Jul 2024 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
सास ससुर और पति को धक्के देकर घर से निकाला
- गांव धोबई में हुई घटना, घर में ताला लगाकर चली गई बहू
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल (मैनपुरी)। गांव धोबई में एक बहू ने अपने पति और सास ससुर को धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। बहू सारा सामान लेकर मायके चली गई और घर में ताला डाल दिया। पीड़ित ससुर ने थाना करहल में बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अक्सर बहू को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाले जाने की घटनाएं सामने आती हैं। लेकिन गांव धोबई में उमेश चंद्र के साथ कुछ अलग ही कहानी हुई है। उमेश चंद्र ने पुत्र राहुल की शादी बड़ी धूमधाम से रजनी के साथ की थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि एक दिन बहू उन्हें ही घर से बाहर का रास्ता दिखा देगी। मुकदमा दर्ज कराते हुए उमेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि बहू रजनी ने उन्हें पत्नी शकुंतला और पुत्र राहुल को घर से निकाल दिया है। घर का सारा सामान भर कर मायके भेज दिया और घर में ताला डाल दिया है। जब वह घर जाने का प्रयास करते हैं तो बहू घर में नहीं घुसने देती। बहू खेती भी नहीं करने दे रही है। कहती है कि यहां से चले जाओ नहीं तो झूठे मुकदमे में फंसा दूंगी। 26 जून को थाना कुर्रा के गांव देवकली निवासी मनोज ने पुत्र आशीष को फोन कर धमकी दी कि तुम्हारे परिवार को बर्बाद कर देंगे। तहरीर के आधार पर शनिवार को पुलिस ने बहू व धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।